जम्मू-कश्मीर के रामबन में गुरुवार को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने के मलबे से अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग के एक हिस्से के टूटने से कम से कम 10 मजदूर फंस गए। घटना के बाद पुलिस, सेना और राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बलों की टीमों की ओर से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।
https://samachardoot.in/2022/05/21/just-before-jaimal-40-wedding-processions-including-the-groom-deteriorated-then-read-the-full-news/
घटना के बाद से अब तक कुल पांच शव निकाले जा चुके हैं। रामबन जिले के अधिकारी मुसरत इस्लाम ने कहा कि हम ऑपरेशन के जारी रहने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि हम बचे पांच का पता लगा सकें। तीन शवों की पहचान हो गई है, सभी बंगाल के थे। हम बंगाल प्रशासन के संपर्क में हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/21/bad-condition-due-to-flood-more-than-8-lakh-people-affected-14-people-died-due-to-landslide-read-full-news/
इससे पहले आज एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि एक शव को बोल्डर के नीचे देखा गया था, जिसे निकालने के लिए बड़ी मशीनों को भी तैनात किया गया था।
https://samachardoot.in/2022/05/21/six-wedding-processions-died-on-the-way-the-bride-kept-waiting-for-the-groom-the-procession-did-not-reach/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रामबन) मोहिता शर्मा ने कहा, ‘एक और शव देखा गया … बोल्डर को हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया गया है … हम इस बचाव अभियान के आखिरी छोर पर पहुंच गए हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/20/manish-nagar-presented-a-great-example-of-humanity-discussion-is-happening-in-the-whole-city-everyone-is-saying-that-if-the-station-is-in-charge-then-what-is-the-whole-matter-read-the-full-news-t/
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका।









