यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर में बदलना, तीन महीने से कर रही थीं आत्महत्या की प्लानिंग….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मां सहित दो बेटियों की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मां मंजू, बेटी अंकिता और अंशुता पिछले तीन माह से आत्महत्या की तैयारी कर रहे थे। घर को कैसे गैस चैंबर में बदला जाए। यह उन्होंने यूट्यूब से सीखा। इसमें जरूरत का सामान उन्होंने अमेजन वेबसाइट से ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकिता ने अंगीठी, फॉयल पेपर, टेप और अन्य सामान अमेजन से मंगवाया था। इनकी डिलीवरी 19 मई को हुई थी।

https://samachardoot.in/2022/05/22/girlfriend-was-about-to-leave-the-city-unhappy-lover-hanged-live-by-video-call-entire-family-of-girlfriends-absconding/

सामान आने के बाद अंकिता और उसकी बहन ने घर के हर दरवाजे और खिड़की को फॉयल पेपर और टेप की मदद से बंद कर दिया। जिससे ऑक्सीजन घर के अंदर न आ सके और घर में बनी जहरीली गैस बाहर न जा सके।

https://samachardoot.in/2022/05/22/the-woman-was-kidnapped-and-demanded-ransom-the-husband-could-not-pay-the-amount-then-the-accused-gave-the-result-to-this-incident-in-the-forest-read-full-news/

पुलिस के मुताबिक, घर में बनी मोनोऑक्साइड सहित अन्य जहरीली गैस से तीनों की मौत हुई है। जांच में पता चला है कि कम से कम दो दिन तक घर को गैस चैंबर में बदलने के लिए तैयारी की गई थी। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

https://samachardoot.in/2022/05/22/when-atm-started-spouting-more-notes-competition-started-to-withdraw-money-huge-crowd-of-people-gathered-read-full-news/

घर के अंदर-अलग अलग दीवारों पर 10 पेज का सुसाइड नोट मिला है। पहला सुसाइड नोट चेतावनी के तौर पर गेट खोलते ही दिखाई दिया। जिस पर लिखा था कि घर में मोनोऑक्साइड मौजूद है, जिससे लाइट या मचिस जलाने पर आग लग सकती है। पुलिस ने इस चेतावनी नोट को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके अलावा घर के अंदर मिले दूसरे नोट में ज्यादातर पर अंकिता की बुआ के बारे में लिखा गया है। साथ ही आर्थिक तंगी, बीमारी, रिश्तेदारों से दूरी और समाज से कटने को आत्महत्या का कारण बताया गया है।

https://samachardoot.in/2022/05/21/a-total-of-10-arrested-including-08-accused-criminals-and-02-accused-of-stealing-cash-from-atm-card-who-robbed-lakhs-of-rupees-by-beating-up-the-merchant/

घर से मिले एक सुसाइड नोट में लिखा गया है कि तीन माह पहले ही घर की घरेलू सहायिका को हटा दिया गया था। साथ ही फ्लैट के बगल वाले उनके दूसरे फ्लैट को भी तीन माह पहले ही खाली करवा लिया गया था। सुसाइड नोट के अनुसार यह फ्लैट इसलिए खाली करवाया गया था कि अगर उनके घर में आग लगती है तो दूसरे फ्लैट में रहने वाले किराएदारों की मौत न हो जाए। 19 मई को अंकिता ने आत्महत्या के लिए सामान मंगवाया था और 20 मई को ही दूध वाले को मना कर दिया था।

https://samachardoot.in/2022/05/21/six-wedding-processions-died-on-the-way-the-bride-kept-waiting-for-the-groom-the-procession-did-not-reach/

पड़ोसियों ने बताया कि अंकिता ऑनलाइन कुछ काम करती थी, जिससे कुछ पैसे उसे मिल जाया करते थे। लेकिन इससे परिवार का गुजारा नहीं चल पा रहा था। ऐसे में परिवार के यहां काम करने वाली घरेलू सहायिका भी उनकी मदद कर दिया करती थी। यही वजह है कि एक सुसाइड नोट में घरेलू सहायिका कमला का नाम भी लिखा है। इसमें बताया गया है कि उनकी मौत के बाद घर में मौजूद जरूरत का सारा सामान कमला को दे दिया जाए। अगर वह सामान न ले तो यह सामान किसी भी गरीब व्यक्ति को जो इस्तेमाल कर सके उसे दे दिया जाए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें