कहते हैं सावन भगवान शिव का महीना होता है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों पर भोले बाबा विशेष कृपा करते हैं। वैसे तो भोले बाबा के कई चमत्कारी मंदिर हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वमंभू है साथ ही दिव्य और चमत्कारी है।
कहा जाता है कि कानपुर शहर के इस मंदिर के जब भी कपाट खुलते हैं तब पहले से ही उसकी पूजा हो चुकी होती है। कपाट खुलने के बाद जब भी पुजारी बाबा के शिवलिंग के पास जाते हैं तो शिवलिंग पर पहले से ही अलग तरह के फूल और दूसरी सामग्री चढ़ी मिलती है जिसे देखकर लगता है कि कोई बाबा की पूजा करके चला गया है।
https://samachardoot.in/2022/07/20/accused-accomplice-arrested-for-incest-with-a-girl-alone-in-the-house/
700 साल पुराने इस मंदिर का नाम खेरेश्वर मंदिर (khereshwar Temple) हैं जो भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि हर रोज मंदिर खुलने से पहले अश्वथामा भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
https://samachardoot.in/2022/07/20/breaking-news-there-was-a-dispute-between-two-friends-and-then-the-blade-was-stabbed-in-the-neck-what-is-the-whole-matter-read-the-full-news/
मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में इस स्थान पर चरवाहों ने देखा कि गाय का दूध अपने आप निकल रहा है। चरवाहों ने जब वहां खुदाई की तो वहां शिवलिंग निकला। तब से यहां भगवान शिव के उसी शिवलिंग की पूजा की जा रही है।
https://samachardoot.in/2022/07/20/three-inter-state-thieves-arrested-used-to-target-jewelery-shop-have-committed-many-crimes-jewelery-worth-lakhs-recovered-read-full-news/
ये मंदिर छतरपुर गांव के खेर टीले पर है। हर साल सावन के महीने में हजारों भक्त बाबा को प्रसन्न करने के लिए उनका जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान भक्त बाबा पर दूध और गंगा चल चढ़ाते हैं।
https://samachardoot.in/2022/07/20/instruction-to-keep-unclaimed-animals-in-roadside-gauthans-dung-purchase-in-the-next-15-days-and-emphasis-on-increasing-animal-registration/
मान्यता है कि यहां बाबा से मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है। सावन में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों पर बाबा विशेष कृपा करते हैं। मंदिर के पास ही गंगा का सरैया घाट है जहां भक्त स्नान करते हैं और फिर वहीं से गंगा जल लेकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं।









