खतरे की घंटी: 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा सबसे शक्तिशाली तूफान…….पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया के ऊपर इस साल के सबसे ताकतवर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। 2022 का सबसे मजबूत वैश्विक तूफान पूर्वी चीन सागर के पार से उठा है और यह जापान के दक्षिणी द्वीपों को अपनी चपेट में ले सकता है। खतरा केवल जापान तक ही सीमित नहीं बल्कि में इस बवंडर से चीन के पूर्वी तट भी खतरे में हैं। इस तूफान का नाम हिनामनोर (Hinnamnor) बताया जा रहा है।

 

यूएस ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर के अनुसार, सुपर टाइफून हिनामनोर वर्तमान में लगभग 160 मील (257 किलोमीटर) प्रति घंटे की लगातार हवाओं से आगे की ओर बढ़ रहा है। इसकी अधिकतम रफ्तार 195 मील प्रति घंटे से अधिक हो सकती है। तूफान कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि लहरों की ऊंचाई 50 फीट (15 मीटर) तक मापी गई है।

 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार, अभी तक दर्ज की गई अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार के आधार पर हिनामनोर 2022 का सबसे मजबूत तूफान होगा। हॉन्ग कॉन्ग ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि सुबह 10 बजे तूफान जापान के ओकिनावा से लगभग 230 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था और इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रयूकू द्वीप की ओर बढ़ने का अनुमान है।

 

 

हालांकि यूएस जेटीडब्ल्यूसी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में सुपर टाइफून अपनी कुछ ताकत खो देगा। इसने कहा कि अटलांटिक महासागर में चीजें कुछ हद तक शांत हैं। दरअसल अफ्रीका और कैरिबियन (अटलांटिक महासागर) के बीच के क्षेत्र को तूफान गली के रूप में जाना जाता है। लेकिन यह इस अगस्त सबसे ज्यादा शांत क्षेत्र रहा। जबकि यह आमतौर पर तूफान के मौसम के सबसे सक्रिय फेस की शुरुआत होती है। हालांकि 25 वर्षों में इस बार यह क्षेत्र सबसे शांत है।

 

 

मौसमी तूफान पूर्वानुमान के प्रमुख लेखक फिल क्लॉट्जबैक ने बताया कि सात दशकों से अधिक समय में केवल दो बार ही अगस्त में तूफान आया है। पहला तूफान 1961 में और दूसरा 1997 में, लेकिन इन दोनों में उतनी तेजी नहीं थी जितनी इस बार के तूफान में है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें