कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला क्षेत्र के चारामा वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल से बिछड़ा एक दंतैल गांव के करीब पहुंच जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के चारामा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डेढकोहरा के जंगल में जंगली हाथियों के दल से बिछडा एक गजराज गांव के करीब पहुंच चुका है। इस जंगली हाथी के द्वारा कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। गांव से महज 5 सौ मीटर की दूरी में गजराज के विचरण करने से गांव के ग्रामीण काफी दहशत में है।
https://samachardoot.in/2022/10/14/ed-raid-continues-collector-ranu-sahu-may-be-questioned-tomorrow-rumors-and-speculations-continue-there-is-silence-in-the-collectorate-for-three-days/
ग्रामीणों को डर है कि कभी भी यह गजराज गांव में प्रवेश कर तबाही मचा सकता है। लिहाजा ग्रामीणों के द्वारा गांव के हाथी आमद की जानकारी से वन विभाग को अवगत करा दिया है। जिसके बाद से वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से जंगल तरफ नही जाने की अपील कर रहा है।









