मोबाइल पर पति अश्लील फिल्म दिखाकर करता है वैसी ही डिमांड पत्नी ने की SSP से शिकायत……..पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

desk news: एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसका पति मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखाकर जबरन अननेचुर सेक्स करता है.

 

जब मैनें यह बात अपनी सास को बताई तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया और कहा कि जो मेरा बेटा बोल रहा है, वो चुपचाप करती रहो. विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट भी की गई.

 

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी का पति गंदी-गंदी फिल्म दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है. जब मेरी बेटी ने अपनी सास को यह बातें बताई तो उसने यह कहा कि ऐसा होता रहता है. मैं इसमें क्या करूं. ऐसा सबके साथ होता है. पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी शर्म की वजह से यह सब किसी को नहीं बताया सबकुछ चुपचाप सहती रही.

 

जब बेटी ने इसका विरोध किया तो पति, देवर, ससुर और सास ने पीट-पीटकर इसका बुरा हाल कर दिया. शादी के कुछ दिन तो सब सही रहा पर कुछ दिन बाद बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. हम लोग एसएसपी ऑफिस आए हैं हमारे कागज जमा कर लिए गए हैं.

 

हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर किसी पुलिस अधिकारी ने कोई बयान नहीं जारी किया है. वहीं पीड़िता के शिकायत सभी कागज पुलिस ने अपने पास रख लिए हैं, ऐसे में उसे उम्मीद जागी है कि न्याय मिलेगा.

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें