14 साल की लड़की से रेप की कोशिश, बाद में कर दी हत्या, जुर्म कुबूला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश हुई और जब उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस केस में 44 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेशर्मी वाला बयान दिया, जिसके बाद से उसको फांसी देने की मांग की जा रही है.

 

मामले में ढेकियाजुली पुलिस स्टेशन के अधिकारी किशोर बरुआ ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुबूल किया कि उसने घर में ही बच्ची की हत्या कर दी. परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर वो घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जब वो उठी और चिल्लाने लगी तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर सारे सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. उसको सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.

 

आरोपी की पहचान हजरत अली के रूप में हुई है. मीडिया के सामने उसने अपना गुनाह कबूल किया. उसने कहा कि मैं दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर गया था. जब वो उठी और चिल्लाने लगी, तो मैंने उसका गला दबा कर मार डाला. मैं अपनी गलती मानता हूं.

 

पिछले कुछ महीनों से एक नाबालिग के रेप और हत्या को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. हाल ही में इस केस में एक एएसपी और 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक घटना जून की है. उस वक्त एसएसबी में काम करने वाले दंपत्ति के घर से एक आदिवासी लड़की का शव बरामद हुआ था. उसको शुरू में आत्महत्या बताया गया, लेकिन जब कई आदिवासी संगठनों ने इसका विरोध किया तो असम सरकार ने जांच सीआईडी को सौंप दी. कुछ दिनों बाद पता चला कि एएसपी और तीन डॉक्टर इस केस पर पर्दा डाल रहे थे. ऐसे में उनको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें