युवाओं ने बुजुर्गो व बच्चों के बीच मनाया विभाष का जन्मदिन, केक काटकर फल व चाकलेट किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के फायर ब्रांड युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस अवसर पर आज उनके समर्थकों के द्वारा बड़े बुजुर्गो व नन्हें बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटकर एवं फल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।

यूं तो जिले के सबसे चर्चित युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन हर साल एक नये और अनोखे अंदाज में उनके समर्थकों द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी तरह आज उनके समर्थकों के द्वारा आज मंदिर में पूजा अर्चना बाद वृद्धा आश्रम पहुंचकर केक काटकर जन्मदिन मनाया और फिर फल वितरण किया गया। साथ ही साथ साड़ी के अलावा कंबल भी वितरण किया गया।

इस बीच वृद्धा आश्रम के बुजुर्गो ने भी दोनांे हाथों से विभाष के लिये दुआ भी की गई। इसके पश्चात युवाओं का यह काफिला मूक बधिर स्कूल उम्मीद पहुंचकर बच्चों के बीच जन्मदिन की खुशियां बांटते हुए फल व चाकलेट वितरण किया गया।

 

इस दौरान बाबा भट्ट, परवेज आलम, शिव चौहान,अनिल, ज़मीर बेग, नितन, मोनू, उत्तम सिदार, रमेश सिदार, रमन यादव, कान्तां खड़िया, देवदास, भरत सिदार, रोहित शर्मा, रियाज अंसारी, जावेद, गोलू, संजीत, राहुल के अलावा अन्य युवा उपस्थित थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें