भाजपा नेता आकाश के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया गया समाजसेवी सुनील रामदास का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। शहर के केवड़बाडी पुरानी बस्ती के पास शुक्रवार की शाम युवा भाजपा नेता आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जिले के नामचीन समाजसेवी व भाजपा के फे्रस व युवा चेहरा सुनील रामदास का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।

रायगढ़ जिले में समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव आगे आते ही हुए हर जरूरतमंदों की मदद करन वाले भाजपा के युवा नेता सुनील रामदास के जन्मदिन के अवसर पर यूं तो सुबह से ही उनको बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। वहीं शहर के युवा भाजपाईयों ने भी सुनील रामदास के जन्मदिन को खास और यादगार बनाने शुक्रवार की शाम केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड पुरानी बस्ती में एक कार्यक्रम आयोजिक किया गया था।

 

समाजसेवी सुनील रामदास के पुरानी बस्ती पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने फूल मालाओ से उन्हें लादकर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए। जहां केक काटकर युवा भाजपा नेता सुनील रामदास का जन्मदिन मनाते हुए क्षेत्र में मिष्ठान का वितरण किया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें