MP News: बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों ने वन और पुलिस टीम पर तीर, गोफन, देसी बम और भरमार बंदूक से किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP News: बुरहानपुर। शनिवार सुबह सीसीएफ आरपी राय और डीएफओ अनुपम शर्मा के नेतृत्व में करीब 200 वन कर्मी और कुछ पुलिसकर्मियों की टीम घाघरला के जंगल में घुसी। पहले से तैयार बैठे अतिक्रमणकारियों ने इस टीम पर तीर वा गोफन से हमला बोल दिया। जिससे वन समिति के कुछ सदस्यों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा सीसीएफ का कहना है कि अतिक्रमणकारियों ने रात में देसी बम और भरमार बंदूकों से फायरिंग भी की है, फिलहाल पुलिस ने अपना बल जंगल में भेजने से इनकार कर दिया है। ऐसे में वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ग्रामीणों ने अफसरों को बंधक जैसी स्थिति में रखा

कुछ देर पहले घाघरला गांव पहुंचे एसपी राहुल लोढा व अन्य पुलिस अफसरों को ग्रामीणों ने बंधक जैसी स्थिति में रखा हुआ है। उन्होंने लोहे का गेट बंद कर बाहर डेरा जमा लिया है और अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने की मांग कर रहे हैं। सुबह हुए हमले के दौरान भी वन और पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते नजर आए जबकि ग्रामीण अतिक्रमणकारियों का मुकाबला करने के लिए कह रहे थे।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें