Indore Crime News: इंदौर में एक हजार ड्रग पैडलर सप्लाई कर रहे नशा, प्रभावशाली की जमानत पर छोड़ेंगे डीसीपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Indore Crime News: इंदौर,पुलिस ने ड्रग पैडलरों की कमर तोड़ने की तैयारी कर ली है। आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों से सूची मांगी है। पहली बार पैडलरों पर 110(जी) के तहत कार्रवाई करवाई जा रही है। पुलिस आरोपित को जेल भिजवाएगी। जमानत इलाके के प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा ही दी जा सकेगी। जमानत का उल्लंघन हुआ तो जमानतदार पर कार्रवाई होगी। नशाखोरी को लेकर भाजपा नेताओं ने आपत्ति ली थी। पुलिस-प्रशासन से कहा था कि माफिया और पैडलरों पर सख्ती करें। आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके सक्रिय पैडलरों पर कार्रवाई के लिए कहा। थाना प्रभारियों ने कहा शहर में करीब एक हजार पैडलर सक्रिय हैं जो पड़ोसी शहरों से गांजा, अफीम, स्मैक, कोकीन, एमडीएमए और चरस खरीद कर सप्लाई कर रहे हैं। आयुक्त ने पहली सूची में 250 पैडलरों को चिन्हित करवाया है। अब उनके खिलाफ धारा 110(जी) के तहत कार्रवाई होगी। आयुक्त के मुताबिक इस धारा में डीसीपी कोर्ट में इश्तगासा पेश होगा। आयुक्त अपराधी को बाउंड ओवर कर जेल भेज सकेंगे। जमानत के लिए उसी इलाके के प्रभावी व्यक्ति को पेश होना होगा जो आरोपित को जानता हो और वह उस पर नियंत्रण रखने की गारंटी ले सके। जमानत के बाद आरोपित ने दोबारा ड्रग सप्लाई की तो जमानतदार पर भी कार्रवाई होगी। ऐसी है शहर में स्थिति जोन-1 में 75 पैडलर (एरोड्रम, मल्हारगंज, सदर बाजार, गांधीनगर, आजाद नगर, तेजाजी नगर, राजेंद्रनगर गढ़ हैं)। जोन-2 में 50 पैडलर (विजय नगर, खजराना, एमआइजी, कनाड़िया, तिलक नगर, लसूड़िया, परदेशीपुरा में पैडलर सक्रिय हैं) जोन-3 में 50 पैडलर (बाणगंगा, भागीरथपुरा, हीरानगर, पलासिया, संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली, कोतवाली, संयोगितागंज पैडलर के गढ़ हैं। जोन-4 में 75 पैडलर (चंदन नगर, द्वारकापुरी, जूनी इंदौर, भंवरकुआं, सदर बादार, अन्नपूर्णा में नशे के बड़े अड्डे हैं।) नशे से कमाई संपत्ति होगी राजसात आयुक्त के मुताबिक नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होगी। माफिया पर कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मा सौंपा गया है। नशे से अर्जित संपत्ति की भी जांच करवाई जाएगी। कानून में राजसात करवाने का प्रविधान है। अवैध संपत्ति के लिए नगर निगम की मदद ली जाएगी। हर दूसरे अपराध में ड्रग्स पुलिस समीक्षा में पता चला चोरी, लूट जैसे हर दूसरे अपराध का कारण नशा है। पकड़े गए बदमाशों ने कबूला कि वे नशे के लिए लूट और चोरी करते हैं। पुलिस अब नशा करने वाले आरोपितों से सप्लायर की जानकारी हासिल करेगी।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें