नक्सलियों की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार नक्सली कमांडर बसंत नक्सलियों के बटालियन में सीवाईपीसी और बीएनपीसी मेंबर था। इतना ही नहीं नक्सली कमांडर ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगुड़ा जैसे बड़े हमलों में शामिल था। बसंत नक्सलियों के हथियार कारखाना का प्रभारी भी था। साथ ही संगठन में 26 साल रहने के दौरान इसने सैकड़ों हथियार, गोलाबारूद और बम बनाकर इसने पीएलजीए को मजबूत किया था।
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत् सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल, शनिवार छह मई को थाना जांगला से डीआरजी, थाना जांगला एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम बड़े तुंगाली की ओर सर्च आपरेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बड़े तुंगाली से दो जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया।
इनकी शिनाख्त गांधी लेकाम(जन मिलिशिया सदस्य), व मोटू लेकाम (जन मिलिशिया सदस्य) के रूप मे की गई। गांधी लेकाम 17 अप्रैल 23 को बड़े तुंगाली नाला के पास सुरक्षा पार्टी पर बम विस्फोट करने की घटना में शामिल था एवं मोटू लेकाम 1 अक्टूबर 20 को छोटे गोंगला एवं बरदेला में ग्रामीण की हत्या की घटना में शामिल था। पकड़े गये दोनो आरोपितों के विरूद्ध थाना जांगला में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर नयायालय बीजापुर पेश किया गया है।









