Bhopal News: बहन से दुष्कर्म के आरोपित की हत्या करने वाला गिरफ्तार, बोला- घर के आसपास मंडराता रहता था, इसलिए मार डाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल पुराने शहर के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में ईदगाह हिल्स स्थित नीलकंठ मंदिर के पीछे गुरुवार दोपहर सवा दो बजे 21 वर्षीय सोनू सूर्यवंशी की एक युवक ने सरेराह चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तैश में आकर की हत्या

 

 

शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ एसआइ पवन सेन ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि सोनू ने उसकी बहन के साथ आठ माह पहले दुष्कर्म किया था। उस मामले में जेल से जमानत मिलने के बाद सोनू छूट गया था। जेल से छूटने के बाद सोनू अक्सर उसके घर के आसपास मंडराता रहता था। इतना ही नहीं, बहन के बाहर निकलने पर वह उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए परेशान करता था। युवक के मुताबिक उसने कई बार सोनू को समझाने की कोशिश भी की थी। गुरुवार को भी वह सोनू का उसके घर के आसपास नहीं आने की बात समझा रहा था, लेकिन वह विवाद करने लगा था। इस वजह से तैश में आकर उसने चाकू के कई वार कर सोनू की हत्या कर दी थी। आखिरी वार करते समय चाकू मृतक की पीठ में ही धंसा रह गया था। उसे अस्पताल में डाक्टर ने निकाला था। संजय नगर निवासी 21 वर्षीय सोनू सूर्यवंशी निजी काम करता था।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें