भिलाई के नंदिनी नगर में महिला पर एसिड अटैक: बातचीत में ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने ‘बैटरी का पानी’ उड़ेला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई। भिलाई के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला पर एसिड अटैक किया गया। हमलावर और पीड़िता एक साथ काम करते थे। वह युवती के बातचीत बंद किए जाने से नाराज था। हमला सोमवार की शाम का है। पीड़िता दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने जा रही थी। वहां मौजूद दो अन्य बच्चों पर भी एसिड के छींटे पड़े हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ही गांव के दोनों

आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के निवासी हैं और लगभग छह महीने पहले एक ही कंपनी में साथ काम करते थे।

बातचीत बंद किए जाना बना कारण

पीड़िता के पिछले कुछ समय से बातचीत बंद किए जाने से युवक नाराज चल रहा था, जिसे प्रारंभिक जांच में हमले का मुख्य कारण माना जा रहा है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को धर दबोचा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया गया था या यह अचानक उपजे गुस्से का परिणाम था। इसकी जांच की जा रही है। हमले में इस्तेमाल रासायनिक पदार्थ और पूरे विवाद के अन्य पहलुओं की भी परीक्षण किया जा रहा है।

– मणि शंकर चंद्र एएसपी

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें