रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीमों ने रायपुर और धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।
बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल के करीबी माने जाने वाले GD लॉजिस्टिक के संचालक अनूप अग्रवाल के रायपुर स्थित रविनगर आवास सहित उनके घर और दफ्तर से जुड़े कई ठिकानों पर ED की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, अनूप अग्रवाल से जुड़े करीब चार ठिकानों पर जांच टीम पहुंची है।
वहीं, रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी ED की दबिश की सूचना सामने आई है।
छापेमारी की कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के दर्जनभर से अधिक अधिकारी और सुरक्षा जवान शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल ED की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ED की यह कार्रवाई किस मामले और किन दस्तावेजों या लेन-देन से संबंधित है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।










