बॉक्स क्रिकेट में रोमांच चरम पर, चौके-छक्कों की बरसात के बीच चार महिला टीमें सेमीफाइनल में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ 4 अक्टूबर : महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। फैमिली, अंडर-16 और महिला वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया। तेज गेंदबाजी, शानदार बल्लेबाजी, आकर्षक चौके-छक्कों और बेहतरीन कैचों ने मुकाबलों को खासा रोमांचक बना दिया। हर रन और हर विकेट पर मैदान तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

 

महिला वर्ग में लेडीज स्ट्राइकर्स, सुपर सिक्सर्स, अग्रसेन गर्ल्स और फ्रेंड्स फॉरएवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इन चारों टीमों के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों में फाइनल में पहुंचने को लेकर जबरदस्त उत्साह है और मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

 

वहीं अन्य वर्ग के मुकाबलों में उधम केड़िया एंड टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता में बच्चों और परिवारों की भागीदारी ने आयोजन को और खास बना दिया है। अंडर-16 के युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और महिला खिलाड़ियों का जोश दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

बॉक्स क्रिकेट के मुकाबले निर्धारित समय-सारणी के अनुसार लगातार जारी हैं। आयोजन समिति के सदस्य मयंक मोदी, आदित्य अग्रवाल, अमन मित्तल, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (जामगांव), विशाल सिंघानिया, प्रतीक अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें