फाइन स्टार को 52 रन से हरा कर ब्रदर्स 11 ने जीता टपरंगा प्रीमियर लीग 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ 13 अक्टूबर ! ग्राम टपरंगा में पहली बार टपरंगा प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया! फाइनल मुक़ाबला फाइन स्टार और ब्रदर 11 के बीच खेला गया! एकतरफा मुकाबले में 125 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइन स्टार की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 72 रन बना सकी और 52 रनों के विशाल अंतर से फाइनल मुकाबला हार गई! फाइनल मैच और प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार ब्रदर्स 11 के दीपक गुप्ता को दिया गया!

जिंदल पॉवर के जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ 5 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें 10 टीम शामिल हुई,इससे पहले 140 खिलाड़ियों की नीलामी आई पी एल के तर्ज़ पर हुई, खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजी टीम के मालिकों ने ख़रीदा! प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली गई! फाइनल मुकाबला सोमवार 12 अक्टूबर को खेला गया! फाइन स्टार के कप्तान आदी भगत ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया! ब्रदर्स 11 के खिलाड़ियों ने धमाकेदार शुरुआत की और निर्धारित 10 ओवर में 124 रनो का पहाड़ खड़ा कर दिया! 12.5 रन प्रति ओवर की आस्किंग रेट से रन बनाने का दबाव फाइन स्टार के खिलाड़ियों पर शुरु से दिखा, एक भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई! लिहाजा पूरी टीम 10 ओवर भी नहीं खेल सकी और 72 रन पर ऑल आउट हो गई! दीपक गुप्ता ने चार विकेट लिए, जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया!

 

जिंदल पॉवर के अधिकारियों ने की हौसला अफजाई

जिंदल फाउंडेशन और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के अतिथि जिंदल पॉवर के अधिकारी रहे! मुख्य अतिथि सेक्टर 1 के वीपी श्री राजेश दुबे थे, उनके अलावा गारे 4/1 के श्री वीपी विजय जैन, लैंड अक्विजीशन एंड लाइजनिंग हेड वीपी संजय श्रीवास्तव, असोसिएट वॉइस प्रेसिडेंट सीएसआर ऋषिकेश शर्मा, ए जीएम सीएसआर राजेश रावत अन्य अतिथि थे! इनके अलावा ग्राम की सरपंच सुकांति हेमसागर सिदार और अन्य ग्रामीण थे! कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता ने किया तो कमेंट्री प्रफुल्ल सतपथी और विनोद गुप्ता ने सुनाई!

 

क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है जिंदल पॉवर

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजेश दुबे ने कहा कि जिंदल पॉवर न सिर्फ़ खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है! उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए, उपविजेता टीम को निराश नहीं होकर अपनी कमजोरियों को ढूंढने और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहने कहा! वीपी श्री विजय जैन ने कहा कि खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन तो किया ही लेकिन अंपायर ने भी खूब बेहतर प्रदर्शन करते हुए, विकेट, सिक्स और बॉउंड्री पर जिस तरह डांस करके मनोरंजन किया वह भी याद रहेगा! ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि जिंदल फाउंडेशन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि घरघोड़ा में जिंदल द्वारा क्रिकेट अकादमी चलाई जा रही है, इसी प्रकार महिलाओं के लिए भी क्रिकेट अकादमी का संचालन हो रहा है, कबड्डी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है! वाइस प्रेसिडेंट संजय श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शरीर स्वस्थ रहने से मानसिक विकास भी होता है, इसलिए फिटनेस पर ध्यान रखा जाना चाहिए!

 

विजेता टीम को मिले 51 हज़ार और ट्रॉफी

अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया! सबसे पहले उप विजेता टीम के कप्तान को 31000 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई, उसके बाद विजेता टीम के कप्तान को 51000 का चेक और ट्रॉफी दी गई! इससे पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया

 

बेस्ट बॉलर और बैट्समैन भी सम्मानित

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बॉलर और बैट्समैन को भी सम्मानित किया गया! बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अक्षय परजा को दिया गया, वहीं बेस्ट बॉलर उद्धव गुप्ता को चुना गया! फाइनल विजेता टीम के साथ जेपीएल की टीम ने फ्रैंडशिप मैच भी खेला!

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें