पंजाब में चेकिंग के दौरान कार स्वार आरोपियों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना जिले के आधीन पड़ती तहसील जगराओं की दाना मंडी में जब पुलिस एक नाका लगाए हुए थी और एक टैंकर को रोककर उसकी तलाशी लेने जा रही थी तो तभी कार सवार कुछ युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें भगवंत सिंह और बलविंदर सिंह नामक दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौका ए वारदात से फरार हो गए पुलिस अब जगह-जगह नाकाबंदी कर इन हत्यारों की तलाश कर रही है। आरोपी कौन थे और कहां से आ रहे थे अभी इस बात की जांच चल रही है। दोनों ही पुलिस मुलाजिम सीआईए स्टाफ़ में ऐएसआई के पद पर तैनात थे और यह किसी केस के सिलसिलें में दाना मंडी पहुँच कर एक टैंकर की तलाशी ले रहे थे. जगराओं पुलिस के मुताबिक आरोपी एक सफ़ेद रंग की आई-20 कार में सवार होकर आये थे. दाना मंडी में मौजूद एक चश्मदीद के मुताबिक उन्होंने गोलियों की आवाज़ सुनी और एक टैंकर को तेज़ी से मंडी से बाहर जाते हुए देखा और वो जब तक कुछ समझ पाते उन्हें पता चला कि इस गोलीबारी में 2 पुलिस मुलाज़िमों की मौत हो गई है.

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें