10 quintal hair stolen from indore howrah express worth rs 60 lakh mpap | इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस से चोरी हो गए 60 लाख रुपए के बाल, पार्सल से भेजे जा रहे थे कोलकाता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई अपने बाल खुजाने लगता है. क्योंकि यह मामला बालों की चोरी से जुड़ा हुआ है. जी हां इंदौर से हावड़ा जा रही ट्रेन से 10 क्विंटल से ज्यादा बाल चोरी हो गए, जिनकी कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है. 

18 बोरे बालों की चोरी 
दरअसल, इंदौर में बालों के कारोबार से जुड़े एक शख्स ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने 22 बोरों में 1000 किलो से ज्यादा बाल पार्सल के जरिए इंदौर से हावड़ा (कोलकाता) भेजे थे. लेकिन हावड़ा में केवल 4 बोरे बाल ही पहुंचे. बाकि के 18 बोरे बाल बीच रास्ते में गायब हो गए. इस घटना के बाद बालों के काम से जुड़े लोग इंदौर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे लेकिन न तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की और न ही जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट लिखी. जिसके बाद बालों के इस काम से जुड़े लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि यह उनकी एक महीने की मेहनत थी. 

एक साल की मेहनत बर्बाद 
इंदौर में बालों के इस काम से जुड़े सुनील नाम के एक शख्स ने बताया कि इंदौर और महाराष्ट्र के एक 150 से ज्यादा लोग इंदौर के अलावा आस-पास के इलाको से बालों को इक्कठा करने काम करते हैं. उन्होंने बताया कि 20 रुपए में 10 ग्राम तक बाल खरीदे जाते हैं. उसमें भी केवल महिलाओं के बाल लिए जाते हैं वो भी झड़ने वाले बाल ही लिए जाते हैं. जबकि बालों की लंबाई भी आठ इंच से कम न हो. तभी बाल लिए जाते है. 

सुनील ने बताया कि वह और उसके साथी पिछले एक साल से बालों को जुटाने के काम में लगे थे. उसने बताया कि इन बालों से बिग बनाने का काम किया जाता है. ऐसे में जब बहुत सारे बाल इक्कठे हो जाते हैं तो फिर इन्हें क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग रखते हैं. क्योंकि अच्छी क्वालिटी के बालों का अच्छा दाम मिलता है. सुनील ने बताया कि एक किलो बाल पांच हजार रुपए तक के बिकते हैं. ऐसे में इस काम में बहुत मेहनत लगती है. 

कोलकाता भेजे थे बाल 
सुनील ने बताया कि बाल को एक इकट्‌ठा करने के बाद उन्हें क्वालिटी के हिसाब से अलग कर लिया गया. इस तरह हर क्वालिटी के करीब 22 बोरे बाल हो गए. जिन्हें कोलकाता भेजा गया. क्योंकि कोलकाता में भी बालों का बिग बनता है, जबकि कोलकाता से बाल चीन भी भेजे जाते हैं. इसलिए हमने 22 बोरे बाल इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में भरकर भेजे थे. लेकिन रास्ते में ही 18 बोरे बाल चोरी हो गए और पुलिस उनकी रिपोर्ट भी नहीं लिख रही है. जिससे उनकी एक साल की मेहनत पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. 

वहीं जब इस मामले में इंदौर के आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि फिलहाल बाल चोरी की शिकायत सामने आई है. इसलिए कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग से संपर्क किया जा रहा है. अगर हावड़ा पार्सल विभाग की तरफ से बाल चोरी होने की सूचना मिलती है तो इस मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी. वहीं सुनील का कहना है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और उनके चोरी हुए बाल खोजे जाने चाहिए क्योंकि यह उनकी एक साल की मेहनत थी. 

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में फिलहाल नहीं होंगे निकाय चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा-कोरोना खत्म होने के बाद कराएं

WATCH LIVE TV

Source link

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें