सहायक शिक्षक भाटिया निलंबित, शराब पीकर प्रधान पाठक से की थी गाली गलौज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घरघोड़ा-शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है, जो बिना किसी स्वार्थ व भेदभाव के अपने हर शिष्य को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करता है। शिक्षक का दर्जा समाज में हमेशा से ही पूजनीय रहा है। पर कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो इस प्रोफेशन को बदनाम करने पर तुले हैं। दरअसल घरघोड़ा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला नावापारा में तैनात सहायक शिक्षक एलबी धर्मेंद्र सिंह भाटिया को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने निलंबित कर दिया है।

 

शिक्षक शराब पीने का आदी है और रोजाना नशे की हालत में विद्यालय पहुंचा था।प्रधान पाठक व अन्य टीचर के साथ गाली गलौज भी की, जिसकी शिकायत विकास खंड शिक्षा अधिकारी से की गई।इसे विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य को इसकी सूचना प्रेषित की थी। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम 1965 और सिविल सेवा अधिनियम 1966 का उल्लंघन मानते हुए धर्मेंद्र सिंह भाटिया नशेड़ी शिक्षक को निलंबित कर निलंबन मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तमनार कर दिया है।

 

इससे पहले भी ये ही शिक्षक महोदय नशे में धुत घरघोड़ा के चौक चौराहों में गिरे दिखाएं दिए हैं और अखबार की सुर्खियां भी बने, शिक्षक समाज के शिल्पकार माने जाते हैं मगर यह गंभीर बात है कि अगर ऐसे शिल्पकार शिक्षक शिक्षा विभाग में रहेंगे तो उन बच्चों का क्या होगा जो अपने सुनहरा भविष्य गढ़ने की चाह मे सरकारी विद्यालय में जाते हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें