Gwalior Health News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बारिश के मौसम के साथ ही शहर में तेजी से वायरल बुखार फैल रहा है। कई लोग तेज खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। जयारोग्य अस्पताल में पहुंचने वाले प्रत्येक पांच मरीज में से एक मौसमी बीमारी से पीड़ित है। हालांकि हर साल बारिश के मौसम के दौरान वायरल बुखार आता है, लेकिन इस साल इसने अपना रुख ज्यादा आक्रोशित किया है। इसके कारण आमतौर पर तीन दिन में ठीक हो जाने वाला यह वायरल करीब एक सप्ताह तक लोगों को परेशान कर रहा है। जेएएच की ओपीडी में प्रत्येक दिन 400 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डाक्टरों के यहां भी वायरल बुखार से पीड़ित लोगों की भीड़ लग रही है। लाेगों को संदेह भी हो रहा है कि कहीं यह कोरोना का असर तो नहीं है। वहीं वायरल के कारण इन दिनों जयारोग्य चिकित्सालय की माधव डिस्पेंसरी में काफी भीड़ हो रही है। लोगों को अपना नंबर आने में ही एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। वहीं मच्छर अधिक पनपने के कारण लोगों को मलेरिया भी हो रह है।
दिमागी बुखार भी: जेएएच के न्यूरोजलॉजी विभाग के डा. दिनेश उदैनिया ने बताया कि इस बार दिमागी बुखार के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके कारण मरीज को तेज बुखार आ रहा है।
ओपीडी में पहुंचे इतने मरीजः
तिथि ओपीडी मेडिसिन विभाग
26 अगस्त 2555 442
25 अगस्त 2598 434
24 अगस्त 2782 464
23 अगस्त 2061 390
22 अगस्त 47 12
21 अगस्त 1563 290
20 अगस्त 772 142
वर्जन-
इन दिनों जेएएच की ओपीडी में वायरल फीवर के मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। इस बार मरीजों को ठीक होने में थोड़ा समय भी अधिक लग रहा है। लोगों को इसमें सावधान रखने की आवश्यकता है, जिससे इस वायरल से बचा जा सके।









