छत्तीसगढ़ में मंडराया सूखे का खतरा, धान की बुवाई और रोपाई प्रभावित, इन जिलों में हालात सबसे खराब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। बारिश नहीं होने से प्रदेश में एक बार फिर सूखे का संकट मंडरा रहा है। 12 जिले सूखे की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो यहां 20 फीसदी से कम बारिश हुई है। इन 12 जिलों में 35 तहसीले शामिल है। वहीं अब सरकार के निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिकारी सूखें का आंकलन कर रिपोर्ट जुटाना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में अगस्त महीने के शुरूआत में अच्छी बारिश हुई। झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर थे। वहीं इसके बाद से बारिश में अचानक से ब्रेक लग गया। जिसके चलते खेती किसानी का काम फिर से प्रभावित हो गया। कम बारिश के चलते धान की बुवाई और रोपाई नहीं हो पाई है। किसानों ने अपनी समस्या को लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
मौसम विभाग के अनुसार बालोद जिला में सबसे कम बारिश हुई है। इसके अलावा बीजापुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर में भी कम वर्षा हुई है। इन जिलों में 20 से 35 फिसदी तक कम वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें