छत्तीसगढ़ के कोरिया में शादी से इनकार करने पर एक युवक को मां और बेटी ने मिलकर जिंदा जला दिया। पहले तो युवती ने दोस्ती की और फिर शादी का दबाव डालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने मना किया तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुला। 7 दिन बाद गुरुवार को आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बैकुंठपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
बैकुंठपुर निवासी वेदप्रकाश गुप्ता (23) जली हुई हालत में 18 अगस्त को तलवापारा में मिला था। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, पर हालत गंभीर देख रायपुर रेफर कर दिया गया। वहां कालड़ा बर्न अस्पताल में उपचार के दौरान 26 अगस्त को वेद प्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद पिता वीरेंद्र गुप्ता बैकुंठपुर कोतवाली पहुंचे और बताया कि स्थानीय निवासी पूजा प्रधान और उसकी मां प्रमिला प्रधान ने उनके बेटे को जला कर मारा है।