सरकार की तरफ से महिलाओं के खाते में पहुंच गए 30 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के पीलीभीत जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में एकाएक तीस लाख रुपये जमा हो गए। उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई जब वह अपनी पासबुक अपडेट  कराने बैंक पहुंची। जांच में पता चला कि एक गलती की वजह से उनके खाते में 30 हजार रूपये की जगह 30 लाख रुपये पहुंच गए। अफसरों ने बैंक खाते में पहुंचे अतिरिक्त पैसे वापस कराए।

https://samachardoot.in/2021/10/08/there-was-pain-in-the-chest-when-the-investigation-was-done-a-shocking-thing-came-to-the-fore-read-the-full-news/

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिल भर की ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह संचालित है। समूह की महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से महिलाओं को धनराशि दी जाती है। ब्लाक क्षेत्र के टंडोला गांव में संचालित जागृत स्वयं सहायता समूह के खाते में 30 हजार रुपये का बजट भेजा जाना था, पर खाते में 30 लाख रुपये पहुंच गया। महिलाओं को पासबुक एंट्री कराने पर पता चला।

https://samachardoot.in/2021/10/08/if-the-family-did-not-adopt-then-the-newly-married-couple-took-this-step-in-the-closed-mine-read-full-news/

 

महिलाओं ने सूचना संबंधित अफसरों को दी। मरौरी बीडीओ डा. बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि विकास भवन में स्थित बैंक में समूहों का बैंक खाता है। इसमें जागृति स्वयं सहायता समूह के संयुक्त खाता में गलती से 30 लाख रुपये चले गए थे। बैंक को पत्र लिखकर धनराशि वापस करा दी गई है। यह गलती कहां से हुई है इसकी जानकारी की जा रही है।

 

https://samachardoot.in/2021/10/08/traveling-in-train-without-mask-will-be-heavy-kovid-guideline-extended-for-6-months-rs-500-read-full-news/

https://samachardoot.in/2021/10/08/strange-sounds-were-coming-from-inside-the-beo-office-when-the-lock-was-opened-the-computer-was-found-torn-and-torn-read-full-news/

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें