दुर्गापूजा के दौरान यदि नाबालिग बाइक चलाते हुए गड़बड़ी करते पाए गए तो उनके अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें आयु सीमा 18 वर्ष या उससे कम निर्धारित की गई है। नाबालिग के पकड़े जाने पर 25 हजार का चालान कटेगा साथ ही कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया जाएगा। एसएसपी डॉ. एम तामिल वाणन के आदेश पर जिले में टीम का गठन किया गया है, जो नाबालिगों के बाइक या कार चालन पर कार्रवाई करेगी।
https://samachardoot.in/2021/10/13/25-people-raped-the-teenager-along-with-the-father-sp-and-bsp-district-presidents-also-accused/
जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें
एसएसपी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, दुर्गापूजा के आयोजन के संदर्भ में झारखंड सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण तरीके से अनुपालन किया जाना है। जरूरत पड़ने पर ही घर से लोग बाहर निकलें। मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
https://samachardoot.in/2021/10/13/the-couple-took-seven-rounds-by-lighting-a-fire-in-the-hotel-room-the-high-court-said-read-full-news/
अभिभावक बच्चों को गाड़ी न चलाने दें
सभी अभिभावकों से एसएसपी ने अनुरोध किया है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोटरसाइकिल या कार चलाने की अनुमति न दें। जमशेदपुर पुलिस द्वारा सभी चौक-चौराहों पर बाइक चेकिंग टीम तैनान की गई है। किसी भी बच्चे द्वारा गलत करने पर उनके अभिभावकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://samachardoot.in/2021/10/13/when-there-was-no-money-i-didnt-have-to-lock-it/
धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट की सूचना दें
इसके साथ ही सोशल मीडिया में कोई भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट को लाइक व फॉरवर्ड न करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि इसकी जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना अविलम्ब डॉयल 100 या संबंधित थाना प्रभारी को दें। कार्रवाई नहीं होने पर उनके मोबाइल नम्बर 9431706480 पर सूचित करें।
https://samachardoot.in/2021/10/12/on-the-great-festival-of-devotion-of-shakti-the-idols-of-mother-durga-adorned-in-grand-pandals-are-placed-everywhere-in-the-city/
ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखते वाहन चलाते नाबालिग
जमशेदपुर की यातायात पुलिस को गाड़ी चलाने वाले नाबालिग नहीं दिखते हैं। यही कारण है कि 13 महीने से नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर जुर्माने का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। ट्रैफिक नियम सख्त होने के बाद नाबालिग का मात्र एक चालान शहर में कटा है। यह चालान 6 सितंबर 2020 को बिष्टूपुर पुलिस ने वोल्टास मोड़ के पास काटा था।
https://samachardoot.in/2021/10/12/girls-fell-in-the-well-while-taking-bath-the-body-of-one-was-found-the-search-for-the-other-continues-read-full-news/
सोनारी का एक 14 साल का बच्चा अपनी मां को स्कूटी से लेकर जाते हुए पकड़ा गया था, उसका 25 हजार रुपये का चालान काटा गया था। बैंक से लोन लेकर वह स्कूटी खरीदी गई थी। बच्चे के पिता ने अपनी गलती स्वीकार की थी और उसी दिन जुर्माने की रकम जमाकर वाहन छुड़ा लिया था। सवाल यह है कि आमलोगों को जगह-जगह नाबालिग बच्चे-बच्चियां दोपहिया चलाते दिख जाते हैं, परंतु ट्रैफिक पुलिस को वे क्यों नहीं दिखते, यह बड़ा सवाल है। नाबालिगों के वाहन चलाने से सड़क दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है। अधिकांश बच्चे वाहन तेज गति से चलाकर दूसरों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। कई बार दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि नए नियम के अनुसार, अब नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर जुर्माने की रकम 25 हजार हो चुकी है।









