रायगढ़। एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक के खिलाफ की गई थाने में शिकायत के बाद जब पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने तलब किया तो दहशत से तथा पुलिस की धमकी से परेशान आदिवायी युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक ने फांसी लगाने से पहले घर के कमरे की दीवार पर शिकायतकर्ता नमो पटेल व मौत के जिम्मेदार पुलिस को बताया था। अब इस घटना के बाद आदिवासी युवक के परिजनों ने शिकायतकर्ता एवं कोतरा रोड़ पुलिस के खिलाफ जबरन परेशान करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/he-wrote-on-the-wall-before-hanging-namo-patel-and-the-police-responsible-for-my-death-read-full-news/
युवक के आत्महत्या के बाद पीड़ित परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे लेकिन एसपी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नही होनें पर महात्मा गांधी प्रतिमा के पास धरने में बैठ गए थे और देर रात पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतरा रोड थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अर्जुन चंदा को निलंबित करने का आदेश दिया है। आदेश के बाद एएसआई को पुलिस लाईन भेजा गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/71-people-fell-ill-after-eating-bhel-and-golgappa-in-chhattisgarh-admitted-in-medical-college-read-full-news/
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ईश्वर सिदार कोतरा रोड थानान्तर्गत उसरौट का रहने वाला था। कुछ दिन पहले उसके चाचा ने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाया था और पूछताछ की गई थी। कहा जा रहा है कि पुछताछ के दौरान ही उससे मारपीट की गई थी जिसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया।
https://samachardoot.in/2021/10/20/this-single-mother-was-sentenced-to-death-for-possessing-drugs-read-full-news/
दूसरी ओर ग्रामीण दबी जुबान से गांव के ही एक रसूखदार का नाम ले रहे हैं। उनका कहना है कि उसने इसे धमकी दी थी कि पुलिस से तुम्हें बड़े केस में फंसवा दूंगा इससे डरकर उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दीवार पर इस तरह से लिखे जाने का भी ग्रामीण अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। रसूखदार का मतलब नमो पटेल निकाला जा रहा है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/when-the-cobra-reached-the-police-station-seeking-justice-after-the-death-of-the-serpent-and-kept-spreading-its-hood-read-full-news/
इस मामले में कोतरा रोड थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने बताया कि मृतक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध था और उसे सिर्फ बयान लेने के लिए ही बुलाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही उल जलूल हरकत करए रहता था। पूर्व में भी उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उसने आत्महत्या से पहले दीवार पर लिखा है कि नमो पटेल और पुलिस ने जान ली है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/cash-up-to-20-thousand-rupees-will-reach-home-on-your-one-call-know-this-facility-of-sbi/
बहरहाल पूरे मामले को अभिषेक मीणा ने गंभीरता से लिया है तथा पीड़ित परिवार के शिकायत पत्र के आधार पर जांच भी करवाने की बात कही है। वहीं भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल सरकार में पुलिस प्रताडना से आदिवायी युवक की मौत पर सवाल उठाए हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/20/the-bride-arrived-in-her-wedding-by-driving-people-fell-in-love-after-seeing-her-on-social-media/









