‘इसे टाला जा सकता था’, जशपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत पर बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने स्पष्ट कर दिया है। अब बार-बार उस पर सवाल उठाकर माहौल खराब नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के जशपुर में ढाई साल फॉर्मूले को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

https://samachardoot.in/2021/10/25/celebrated-birthday-of-dead-wife-and-then-took-life-of-04-children-and-committed-suicide-read-full-news/

रोकी जा सकती थी यह घटना
लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि जशपुर में जो घटना घटी है उसे टाला जा सकता था। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की की ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती थीं।

https://samachardoot.in/2021/10/24/corona-blast-once-again-keep-this-precaution-in-festivals-or-else-there-may-be-a-big-problem/

सिंहदेव का समर्थन किया तो मंच से हटा दिया
बता दें कि रविवार को जशपुर में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मलेन था। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने नेता टीएस सिंहदेव के समर्थन में बात करनी शुरू की, मामला बिगड़ गया। भूपेश बघेल समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें मंच से हटा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें