बैल चराने गया था जंगल, रात भर घर नही लौटा, सुबह जंगल में मिली लाश………………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ परिक्षेत्र में पिछले लंबे समय से जंगली हाथियों का आंतक जारी है। जंगली हाथियों के द्वारा जहां जंगल से निकलकर ग्रामीणों के फसलों व घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वहीं हाथी और मानव के बीच द्वंद में कभी हाथी तो कभी इंसान की लगातार मौतें हो रही है।

https://samachardoot.in/2021/10/27/fire-broke-out-in-the-firecracker-shop-here-5-people-died-many-scorched-read-full-news/

 

इसी क्रम में बैल चराने जंगल गए ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ओंगना का है।

https://samachardoot.in/2021/10/27/here-the-fire-created-orgy-more-than-a-dozen-houses-were-burnt-to-ashes-one-injured-read-full-news/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्रामीण जयनाथ एक्का कल शाम अपने कुछ साथियों के साथ मार नामक जंगल बैल चराने गया हुआ था। शाम को जब जयराम घर नहीं पहुंचा तो वहां के लोगों द्वारा आस पास क्षेत्र में उसकी पतासाजी की गई, लेकिन कहीं उसका पता नही चला।

https://samachardoot.in/2021/10/27/the-colonel-was-accused-of-raping-her-husband-by-drinking-alcohol-now-the-investigation-of-the-woman-has-also-started-know-the-reason/

 

ऐसे में घने जंगल के अंदर जाकर तलाशने की किसी की हिम्मत नही हुई क्योंकि हाथी रात में उसी जंगल में मौजूद था। लिहाजा जयराम की तलाश सुबह की गई तो जंगल के अंदर जयराम की हाथी द्वारा कुचली हुई लाश मिली। घटना की सूचना पर वन अमला घटना स्थल पहुंच मौका मुआयना कर फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/26/after-killing-her-husband-she-slept-with-the-dead-body-carried-out-the-incident-with-her-lover-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें