छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बुधवार की शाम मगरलोड क्षेत्र के राजपुर गांव में दंतैल हाथियों का दल घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों का दल दो दिन से राजपुर के आसपास विचरण कर रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/15/after-the-death-of-his-wife-the-father-used-to-get-the-innocent-son-and-daughter-to-beg-used-to-drink-alcohol-with-money-again/
दल में तीन दंतैल सहित कुल पांच हाथी हैं। चार दिन पहले हाथियों का झुंड पहंदा, झाझरकेरा जंगल में थे। दिनभर जंगल में रहने के बाद शाम को हाथी गांवों में पहुंच जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के करीब नहीं जाने की मुनादी भी कराई है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/after-jaimal-and-rounds-the-brides-eyes-fell-on-this-lack-of-groom-refused-to-marry/
मंगलवार और बुधवार की रात को हाथियों ने राजपुर गांव में धान की खरही और केला की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण हाथियों को भगाने मशाल और पटाखा फोड़ रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/15/mother-was-getting-a-14-year-old-girl-married-the-minor-saved-herself-in-this-way-read-full-news/
उत्तर सिंगपुर मोहदी रेंज के वन विभाग प्रभारी रेंजर पंचराम साहू, डिप्टी रेंजर डोमार साहू, वनआरक्षक प्रताप साहू, गौतम निषाद, मनराखन साहू सहित वन कर्मियों को तैनात किया गया है। कर्मचारी हाथियों पर नजर रख रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/the-wife-was-beaten-to-death-with-a-stick-and-then-buried-9-kilometers-away-on-the-top-of-the-mountain-read-full-news/
धमतरी जिले के भालुचुआ गांव में पखवाड़ेभर पहले तीन दंतैल हाथी घुस आए थे। हाथियों ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला था। हाथियों के हमले से महिला का सिर, पैर व शरीर क्षत-विक्षत हालत में तीन टुकड़े में पड़ा मिला था।
https://samachardoot.in/2021/12/15/two-accused-brought-ganja-in-santro-car-arrested-11-kg-of-ganja-recovered-box-was-kept-under-the-seat-of-the-car/
हाथियों ने गांव में भारी उत्पात मचाते हुए केला बाड़ी, धान की फसल और धान की खरही को नुकसान पहुंचाया था। हाथियों की निगरानी के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।









