यहां कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 15 डाक्टर समेत 43 संक्रमित, अब 5 के सहारे चल रहा अस्पताल…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही जांजगीर जिले में भी हालात चिंताजनक हो चले हैं। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यहां ये सामने आई है कि ज्यादातर फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना के चपेट में आ रहे हैं।

सिर्फ जांजगीर जिला अस्पताल में ही 15 डॉक्टर समेत 43 स्टाफ हफ्तेभर में संक्रमित हो चुके हैं। जिसके चलते सामान्य मरीजों से लेकर कोविड मरीजों के लिए भी परेशानी काफी बढ़ गई है। जिले की 17 लाख की आबादी इसी जिला अस्पताल पर ही निर्भर है।

https://samachardoot.in/2022/01/14/strictness-of-administration-12-shops-sealed-for-violation-of-corona-standards-mask-checking-in-100-areas-of-patna/

नए साल के पहले कोरोना के मरीज कम आ रहे थे। यहां तक की 1 जनवरी से भी आंकड़े इन दिनों की अपेक्षा कम थे। मगर हफ्तेभर में ये आंकड़े लगातार 100 के पार जा रहे हैं। इन्हीं संक्रमित मरीजों में जांजगीर जिला अस्पताल के 43 लोग भी शामिल हैं। जो पिछले एक हफ्ते के अंदर ही संक्रमित हो गए हैं।

https://samachardoot.in/2022/01/14/the-villagers-stopped-the-hookah-and-water-of-her-family-by-accusing-the-woman-of-being-characterless/

संक्रमित डॉक्टर्स में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ अनिल जगत, चिकित्सा विशेषज्ञ, डेंटिस्ट, एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट, चाईल्ड स्पेशलिस्ट, कंप्युटर ऑपरेटर, नर्स, वार्ड ब्वॉय से लेकर चौकीदार तक शामिल हैं। बताया गया है कि 15 डॉक्टर्स के अलावा 15 स्टाफ नर्स, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2 लैब टेक्नीशियन और अन्य 7 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। सभी का इलाज जारी है।

https://samachardoot.in/2022/01/14/bsfs-deputy-commandant-arrested-for-cheating-rs-125-crore-forgery-with-wife-and-sister/

वहीं अगर इस अस्पताल में कुल डॉक्टर्स की बात की जाए तो यहां कुल 22 डॉक्टर्स पदस्थ हैं। जिसमें से 15 डॉक्टर इन दिनों संक्रमित हैं। एक डॉक्टर ट्रेनिंग पर गए हैं। एक डॉक्टर सस्पेंड हैं। कुल मिलाकर इन दिनों सिर्फ 5 डॉक्टरों के भरोसे ही अस्पताल संचालित है। यही सबसे बड़ी समस्या है।

https://samachardoot.in/2022/01/14/according-to-the-latest-report-the-destruction-of-dense-forests-in-india-read-full-news/

यहां परेशानी यहीं खत्म नहीं हो रही। जिला अस्पताल के पीछे कोविड अस्पताल भी बनाया गया है। पता चला है कि इन डॉक्टर्स में कई डॉक्टर्स ऐसे थे जो इन मरीजों का इलाज कर रहे थे। लेकिन अब ये पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि जिले में ज्यादातर मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। फिर भी कई मरीज ऐसे हैं जो इसी कोविड सेंटर में भर्ती हैं।

https://samachardoot.in/2022/01/13/70-of-those-who-lost-their-lives-from-corona-did-not-get-the-vaccine-read-full-news/

अगर बात पूरे अस्पताल के स्टाफ की कि जाए तो यहां 22 डॉक्टर्स समेत कुल 215 स्टाफ हैं। जिसमें से 43 संक्रमित हैं। यहां हर रोज जिले भर से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। लेकिन इन दिनों इलाज करवाने आ रहे मरीज काफी परेशान हैं।

https://samachardoot.in/2022/01/13/not-12-but-bihars-elderly-administered-8-doses-of-corona-vaccine-the-flaws-of-cowin-came-to-the-fore/

सक्ती से आए माखन सिंह का कहना है कि वो पिछले 2 दिनों से अस्पताल में दांत का इलाज करवाने आ रहा है। मगर दोनों दांत का इलाज करने वाले डॉक्टर संक्रमित हैं। जिसकी वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा। यही हाल दूसरे मरीजों का भी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें