धड़ल्ले से चल रहा कोयला का काला कारोबार, छापेमारी में 20 अवैध खदान ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिकारीपाड़ा के बादलपाड़ा और आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही कोयला खदानों के विरुद्ध सोमवार को छापामारी कर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ने करीब 20 की संख्या में सुरंगनुमा अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद करा दिया। डोजरिंग कर बंद कराई गई अवैध कोयला खदानें रैयती जमीन पर चलाई जा रही थी।

अवैध कोयला खदानों पर छापामारी की सूचना लीक हो जाने के कारण जब प्रशासन की टीम बादलपाड़ा पहुंची,सभी माफिया और कोयला खनन में लगे लोग फरार हो चुके थे। छापेमारी टीम में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू,एसडीपीओ नूर मुस्तफा और शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी राजू कमल के साथ ही झारखंड पुलिस और एसएसबी के जवान शामिल थे।

https://samachardoot.in/2022/01/17/to-fulfill-the-last-wish-of-the-wife-the-elderly-person-showed-generosity-donated-the-entire-property/

कार्रवाई में करीब 20 अवैध कोयला खदानों को जेसीबी से ध्वस्त करने का दावा किया गया। पर प्रशासनिक टीम यहां से न अवैध कोयला जब्त कर सकी और न ही कोयला माफियाओं का जेसीबी या ट्रक कहीं नजर आया। दुमका के जिला खनन पदाधिकारी केके किस्कू ने भी अपने बयान में यह माना कि कोयला माफियाओं को कार्रवाई की पहले ही भनक लग जाने से कोई जब्ती नहीं हो सकी। डीएमओ का कहना था कि सुदूर इलाका होने के कारण कोल माफियाओं को सूचना मिल जाती है।

https://samachardoot.in/2022/01/17/two-more-prison-inmates-positive-number-of-patients-increased-to-five/

शिकारीपाड़ा इलाके में व्यापक पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला खदानों से हर दिन सैंकड़ो टन कोयला उत्खनन किया जा रहा था। जिसे ट्रकों के माध्यम से ट्रक का ट्रक कोयला दूसरे राज्यों में पासिंग कराने के खेल जारी है।

https://samachardoot.in/2022/01/17/these-figures-are-frightening-10-deaths-in-24-hours-4574-turned-out-to-be-positive-corona-continues-to-wreak-havoc/

 

जिसमें करीब 50 लाख रुपए प्रतिदिन अवैध वसूली का मामला विभिन्न स्रोतों से सामने आने के बाद दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने दुमका के एसडीओ,जिला खनन पदाधिकारी और शिकारीपाड़ा के सीओ को जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है।

https://samachardoot.in/2022/01/17/after-89-years-the-giant-asteroid-came-again-near-the-earth-will-pass-very-close/

उपायुक्त ने तीनों अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मामले में की गई कार्रवाई से 22 जनवरी तक अवगत कराएं। उपायुक्त के इस आदेश और सोमवार को बादलपाड़ा में अवैध कोयला खदानों में हुई छापामारी की कार्रवाई से अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त माफियाओं के बीच हड़कंप है।

https://samachardoot.in/2022/01/17/parade-of-goonda-miscreants-taken-by-superintendent-of-police-santosh-singh-assured-of-getting-jobs-for-the-elderly-and-apology-miscreants-who-want-to-lead-a-normal-life/

 

छापेमारी कर बादलपाड़ा में रैयती जमीन पर चल रही अवैध कोयला खदानों को बंद करा दिया गया है। कोयला माफियाओं को छापामारी की भनक लग जाने के कारण सभी फरार हो गए।

https://samachardoot.in/2022/01/17/notice-issued-to-12-rice-mills-for-not-depositing-rice-in-fci-04-millers-also-got-notice-for-not-applying-for-deo-of-fci/

सामानों की भी जब्ती नहीं की जा सकी। कोयला माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है। -कृष्ण कुमार किस्कू,जिला खनन पदाधिकारी,दुमका

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें