शहर ही नही यहां गांव की गलियों में भी दिनदहाड़े घूमते हैं भालू, लोगों में दहशत, भालू का पूरा परिवार भी……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांकेर। कांकेर जिले में इन दिनों भालू शहर और गांव की गलियों में दिनदहाड़े घूमते हुए दिख रहे हैं। जिससे पूरे गाँव मे दहशत व्याप्त है। जिले के नरहरपुर इलाके के गांव में सड़क से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति से भालू टकराते-टकराते बच गए, युवक भी गिरने से बाल-बाल बच गया है। बताया जा रहा है कि भालू का परिवार गांव के बीच बस्ती में घुस आया था। ग्रामीण उन्हें जंगल की तरफ खदेड़ रहे थे। मामला नरहनरपुर थाना क्षेत्र का है।

https://samachardoot.in/2022/01/20/unhappy-with-the-interference-of-a-third-person-in-family-life-the-young-man-took-the-suicidal-step-and-then-the-police-read-full-news/

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को हल्बा गांव में मादा भालू और उसके शावकों को देख कर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। गांव के बीच दिन दहाड़े भालुओं को देख लोग इकठ्ठा हुए। जो भालू को जंगल की तरफ खदेड़ रहे थे।

https://samachardoot.in/2022/01/18/suspended-police-officer-gp-singh-did-not-get-bail-now-in-jail-read-full-news/

 

इस बीच शोरगुल की आवाज सुनकर भालू झाड़ियों से निकल कर अचानक सड़क पर आ गया था। इसी दौरान वहां से एक बाइक सवार भी गुजर रहा था। बाइक सवार युवक से एक भालू टकराते हुए बचा, इसके बाद तेजी से दोनों भालुओं ने सड़क क्रास कर ली और दूसरी तरफ खेतों से होकर भाग गए।

https://samachardoot.in/2022/01/20/two-people-who-came-in-a-motor-cycle-got-down-from-the-vehicle-in-a-filmy-style-then-after-beating-with-stick-and-hand-punch-ran-away-with-purse-and-mobile-police-arrested-the-accused-read-fu/

 

आस-पास में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ग्रामीणों ने भालुओं को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई दफा गांव में भालुओं को देखा गया है। भालू को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें