दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिमी भाग में शनिवार से मौसम में तेजी से बदलाव आयेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बनी चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से सूबे के 14 जिलों में अगले 24 घंटे में मेघ गर्जन और ओला गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। हवाओं के रुख में भी काफी बदलाव के आसार हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/21/the-accused-of-murder-was-being-brought-to-jail-only-then-something-happened-on-the-way-that-reached-the-hospital-read-full-news/
पिछले 24 घंटे में पटना, वाल्मीकिनगर, दरभंगा, डेहरी और सहरसा में हुई मामूली बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 जनवरी यानी शनिवार के लिये येलो अलर्ट जारी कर कहा गया है कि पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओला गिरने के आसार हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/21/not-only-in-the-city-bears-roam-in-broad-daylight-even-in-the-streets-of-the-village-panic-among-people-the-entire-family-of-bears-too-read-full-news/
इसके बाद 23 जनवरी को उत्तर बिहार में गरज के साथ आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है। हालांकि, उत्तर बिहार में कहीं भी ओला गिरने के आसार नहीं जताए गए हैं। 23 जनवरी को भी पटना सहित दक्षिण बिहार में मेघ गर्जन की स्थिति बनी रहेगी।
https://samachardoot.in/2022/01/21/husband-is-murderer-or-innocent-postmortem-report-will-reveal-the-accused-told-how-his-life-was-saved/
शुक्रवार को भी नौ जिलों में शीतदिवस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और सारण जिलों में शीत दिवस रहा। राज्य भर में पूसा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बांका में 7.2 डिग्री गोपालगंज में 7.3 डिग्री, पटना में 8 डिग्री न्यूनतम पारा रहा।
https://samachardoot.in/2022/01/21/kidnapped-a-student-and-kept-it-in-a-rented-house-for-3-months-committed-incest-the-accused-youth-caught-like-this-read-full-news/
पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर भाग में न्यूनतम और अधिकतम पारे में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पटना सहित कई जिलों में धूप निकली लेकिन लगातार कनकनी बनी रही। राज्य के सभी शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। पटना के अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
https://samachardoot.in/2022/01/21/the-minor-was-returning-with-prasad-from-sai-temple-four-youths-took-hostage-and-gave-the-result-to-the-shameful-incident-read-full-news/
गया के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री बढ़ोतरी हुई और 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री चढ़ा और 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा पारे में बढ़ोतरी सीतामढी में 7.6 डिग्री की रही। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/21/corona-infected-dead-body-buried-in-residential-area-ward-residents-complained-of-protest-read-full-news/
बादलों के आने से सूबे के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में औसत दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गया में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री चढ़कर 11.7 डिग्री पर चला गया है। पटना में भी 1.4 डिग्री न्यूनतम पारा ऊपर चढ़ा है। दिन में धूप भी निकली। इस वजह से ठिठुरन से राहत मिली है। इसके बावजूद उत्तर बिहार में न्यूनतम पारा अधिकतर जगहों पर दस डिग्री से नीचे हैं। सूबे के 22 शहरों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के नीचे अब भी बना हुआ है।
https://samachardoot.in/2022/01/21/no-verification-of-62-dead-due-to-corona-compensation-stuck-dependents-will-get-4-4-lakhs-only-after-names-appear-on-the-government-portal/
शहर न्यूनतम तापमान
पटना: 8.0 डिग्री
भागलपुर: 8.1 डिग्री
पूर्णिया: 9.5 डिग्री
मुजफ्फरपुर: 9.1 डिग्री
दरभंगा: 8.0 डिग्री
सुपौल: 9.9 डिग्री
सबौर: 8.5 डिग्री
मोतिहारी: 7.5 डिग्री
शेखपुरा: 8.9 डिग्री
गोपालगंज: 7.3 डिग्री
माधोपुर: 9.7 डिग्री
जमुई: 8.1 डिग्री
पुपरी (सीतामढ़ी): 8.7 डिग्री
अररिया: 9.8 डिग्री
औरंगाबाद: 9.9 डिग्री
बेगूसराय: 7.6 डिग्री
खगड़िया: 7.7 डिग्री
बांका: 7.2 डिग्री
नवादा: 9.9 डिग्री
जीरादेई: 9.0 डिग्री
पूसा: 7.0 डिग्री
अगवानपुर (सहरसा): 8.0 डिग्री









