बिलासपुर। बिलासपुर में 10 लाख रुपए के गुटखे से भरे मेटाडोर लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक माह पहले की योजना बनाई थी। इस दौरान उन्होंने पांच दिनों तक रैकी की। फिर मौका पाकर पुलिस कर्मी बनकर बाइपास रोड में ड्राइवर को रोक लिया और बंधक बनाकर गुटखा समेत मेटाडोर लूटकर ले गए थे। बड़ी मात्रा में गुटखा खपाने के चक्कर में आरोपियों के लूट का राज खुल गया और पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से गुटखा, कार, मेटाडोर, टाटा मैजिक वाहन और 6 मोबाइल समेत 25 लाख का माल जब्त किया गया है।
SP पारुल माथुर ने बताया कि लूट की वारदात के बाद तोरवा पुलिस और साइबर सेल की टीम इस मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने खुद घटनास्थल का जायजा लिया और हाइवे पर ढाबा संचालक व कर्मचारियों से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने CCTV फुटेज खंगालने कहा। मस्तूरी क्षेत्र के जिस रूट में लूटी हुई मेटाडोर मिली, उस रास्ते पर पुलिस ने बारीकी से जांच की और लगातार जानकारी जुटाती रही। आखिरकार 48 घंटे में पुलिस ने गिरोह को पकड़ लिया और लूटे हुए गुटखा के साथ ही घटना में उपयोग की गई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया।
https://samachardoot.in/2022/01/27/10th-class-23-children-corona-positive-all-children-home-isolated-school-closed-for-5-days-read-full-news/
पुलिस की जांच के दौरान ही तोरवा थाने के आरक्षक गोविंद शर्मा व संजीव जांगड़े को खबर मिली कि सरकंडा के लिंगियाडीह में रहने वाले किराना दुकानदार बड़ी मात्रा में गुटखा बेचने की फिराक में है। यही पुलिस के लिए अहम सुराग था। पुलिस ने दुकानदार को पकड़ने के पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाई और साइबर सेल की मदद से उसका कॉल डिटेल्स खंगाला गया। तब लुटेरों की जानकारी मिली। फिर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए खरसिया में दबिश दी।
https://samachardoot.in/2022/01/27/the-woman-was-kidnapped-and-gang-raped-her-hair-was-cut-and-sooted-and-rotated-read-full-news/
जांच के दौरान पुलिस ने पवन मौर्य को पकड़ कर पूछताछ की, इससे पहले ही गिरोह के सदस्यों ने लूट की पूरी कहानी पुलिस को बता दिया था। दुकान संचालक पवन मौर्य अपने घर के पीछे बाड़ी में गुटखा के 140 बोरी गुटखा और 35 बोरी तंबाकू को छिपाकर रखा था। पूछताछ में पता चला कि माल खपाने के बाद आरोपी विशाखापट्नम भागने की फिराक में थे।
https://samachardoot.in/2022/01/27/cold-wave-alert-in-3-divisions-of-chhattisgarh-cold-winds-coming-from-the-north/
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी राकेश नायडू पहले गुटखा फैक्टरी में गाड़ी चलाता था। इसके चलते उसे गुटखा गाड़ी निकलने का समय पता था। यही वजह है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुटखा गाड़ी को लूटने की योजना बनाई। जयरामनगर के पास उन्होंने मेटाडोर से गुटखा को पलटी करने के लिए टाटा मैजिक मालवाहक गाड़ी बुलाया लिया था। उस गाड़ी में जितना गुटखा लोड हुआ भर लिए। फिर बचे हुए गुटखे की बोरियों को मेटाडोर में छोड़कर भाग गए।
TI सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को गुटखा खपाना था। इसलिए उन्होंने अपनी प्लानिंग में दुकानदार को शामिल किया। उसे सस्ती कीमत में गुटखा देने के लिए लुटेरों ने एडवांस में एक लाख रुपए भी वसूल लिए थे। इस बीच लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में आ गए और दुकानदार भी सामान सहित पकड़ा गया।
मूलत: उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद निवासी विजय करण ग्राम कोरमी में रहता है। 24 जनवरी की तड़के वह सिरगिट्टी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री से मेटाडोर में गुटखा भरकर कोरबा जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 5 बजे वह तोरवा क्षेत्र के धूमा बाइपास चौक के पास पहुंचा था। तभी नीली बत्ती लगी कार में सायरन बजाते लुटेरों ने पुलिसकर्मी बनकर उसे रोक लिया। उन्हें पुलिसकर्मी समझकर विजय ने गाड़ी रोक दी। लुटेरों ने उसे डरा-धमकाकर अपनी कार में बैठा लिया। उसके अन्य साथी मेटाडोर को लेकर निकल गए। लुटेरों ने ड्राइवर विजय का अपहरण कर गुटखा से भरे गाड़ी लूटने के बाद उसे छोड़ दिया। बाद में वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा और अपहरण व लूट की शिकायत दर्ज कराई।









