रायगढ़ चेंबर अध्यक्ष गोपी सिंह ने सदस्यों को सदस्यता प्रमाण वितरण किया, चेंबर ने दुकान दुकान जाकर नो मास्क नो सेल पर जोर दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के दिशा निर्देश पर रायगढ़ जिला चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर और महामंत्री मनीष उदासी के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कामर्स से जुड़े व्यापारियों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान नगर के मार्केट में दुकान – दुकान जाकर कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु मास्क को अति आवश्यक बताते हुए व्यापारियों एवं आम नागरिकों को नो मास्क नो सेल पर जोर देकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स व्यापारिक एवं जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। लागतार चेम्बर द्वारा जनजागरण अभियान के अंतर्गत शहर के बाजारों में मास्क वितरण कर व्यापारियों एवं आम नागरिकों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोग कोविड-19 का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बच सके।

इस विषय पर जिला ईकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के निर्देशों पर चेंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण किया गया है। रायगढ़ ईकाई चेम्बर द्वारा घुम – घुम कर नो मास्क नो सेल मुहिम के तहत कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए दुकानों के सामने नो मास्क नो सेल का स्टीकर भी लगाया गया है। जो बहुत ही बहुत ही आवश्यक है।

चेम्बर की इस सराहनीय पहल की नगर वासियो ने भी जमकर तारीफ की तो वहीं इस कदम का स्वागत नगर के व्यापारियों ने भी किया। कुछ लोगो ने कहा यह कार्यक्रम शहर के सभी बाजारों में होना चाहिए ताकि आम नागरिकों में जागरूकता पैदा हो। वहीं लोगे ने कहा चेम्बर का यह कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय है। इससे कोरोना के बढ़ते मामलों में निश्चित ही कमी आयेगी। चेम्बर रायगढ़ ईकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के रोकथाम हेतु प्रदेश स्तर पर स्टीकर बैनर, पोस्टर, मास्क वितरण कर चेम्बर की ओर से लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है इसी को देखते हुए गोपी सिंह ठाकुर और महामंत्री मनीष उदासी सहित सचिव अविषेक अग्रवाल रिंकल के सार्थक प्रयासों से नगर में भ्रमण कर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने हेतु कोविड-19 का पालन करना अनिवार्य है। इस दौरान उन्होनें नो मास्क नो सेल पर विशेष जोर दिया है।

चेंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने बताया यह अभियान अभी लागतार चलता रहेगा। इसमें चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स रायगढ़ इकाई के संरक्षक गण संजय रतेरिया,संतोष अग्रवाल, गुरमुख दास वलेचा,पुरषोत्तम अग्रवाल प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय बंटी तरलेजा,तरुण अग्रवाल प्रदेश मंत्री द्वय नरेंद्र जुनेजा,अमित रतेरिया रायगढ़ इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर,महामंत्री मनीष उदासी, कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह,प्रदीप गोयल,भरत लाल वलेचा,अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,सचिव प्रमोद अग्रवाल, मुब्ब्सिर हुसैन,डोलनारायण देवांगन ,प्रचार सचिव विमल अग्रवाल का सहयोग रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें