एकतरफा प्‍यार में ‘बेरहम हत्‍यारा’ बना सिरफिरा, सड़क पर 3 कत्‍ल के बाद करता रहा पुलिस का इंतजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकतरफा प्रेम में एक सिरफिरे आशिक ने पति-पत्नी और बेटी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। खोराबार थाने में पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह आस-पास ही घूम रहा था और पुलिस के आने का इंतजार कर रहा था।

https://samachardoot.in/2022/04/25/truck-collides-with-devotees-van-four-killed-eight-injured/

पुलिस के आने के बाद वह खुद सामने आ गया है और हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आलोक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी तरफ हत्या की घटना से पूरे गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स लगाई गई है।

https://samachardoot.in/2022/04/25/9-accused-arrested-with-22-40-quintal-ganja-smuggling-of-such-ganja-from-under-the-dust-of-luxury-car-and-cement-read-full-news/

दरअसल, आलोक अपने ननिहाल में करीब दस साल से रहता था। पिछले एक साल से वह गामा की बेटी को परेशान कर रहा था। कुछ दिन तक तो युवती ने घरवालों से इसकी जानाकरी नहीं दी थी बाद में जब आलोक ने पीछा नहीं छोड़ा और वह तंग आ गई तो उसने पिता व अन्य से आलोक की करतूत बताई थी।

https://samachardoot.in/2022/04/25/heavy-fire-in-truck-after-colliding-with-bike-two-friends-killed-in-accident-one-injured/

गामा ने आलोक के मामा से उसकी शिकायत की थी जिसके बाद मामा ने आलोक को अपने घर से हटा दिया था। हालांकि उसके बाद भी उसने पीछा नहीं छोड़ा व संतकबीरनगर से आकर वह परेशान करता था। सूत्रों के मुताबिक करीब चार महीने से वह युवती के पीछे पड़ा था। सोमवार की घटना उसने संतकबीरनगर से ही आकर अंजाम दिया है।

https://samachardoot.in/2022/04/25/the-laborer-had-gone-to-fencing-the-wire-and-then-ran-to-save-his-life-after-encountering-the-elephant-but-the-elephant-took-his-life-by-slamming-it-with-the-trunk/

यही नहीं यह आलोक का दुस्साहस ही था कि तीन लोगों की हत्या करने के बाद भी वह भागा नहीं। हत्या के बाद वह गांव में चला गया जब पुलिस आई तब उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि आलोक को उन्होंने गांव से पकड़ा है। वहीं दूसरी तरफ गामा के भतीजे केशव की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने आलोक पुत्र जवाहर पासवान के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया।

https://samachardoot.in/2022/04/24/how-will-students-study-like-this-first-and-seventh-books-of-government-schools-finished-education-department-told-this-reason/

मौके पर पहुंचे एडीजी अखिल कुमार से लेकर एसएसपी डा. विपिन ताडा तक ने हत्या में शामिल आरोपित आलोक कुमार पासवान से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह युवती के पीछे काफी समय से पड़ा था। आलोक को उसका इंकार पंसद नहीं था यही वजह है कि उसने उसकी जान लेने की ठान ली थी। आलोक को यह पता था कि प्रीति मां-बाप के साथ चचेरी बहन की मटकोड़वा के कार्यक्रम में आएगी लिहाजा वह पहले से ही उनका घात लगाकर इंतजार कर रहा था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें