नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया रेप, एक साल बाद पीड़िता बरामद-युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जबकि किशोरी को अपहरणकर्ता के चुंगल से छुड़ाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 20 अप्रैल 2021 को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह से घर से गायब है।

https://samachardoot.in/2022/04/25/truck-collides-with-devotees-van-four-killed-eight-injured/

उसका फोन भी बंद चल रहा है। बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि मोहल्ले में रहना वाला युवक राहुल निवासी सर्वहारानगर काले की ढाल भी सुबह से घर से गायब है। महिला ने युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने ले जाने का शक भी जताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

https://samachardoot.in/2022/04/25/9-accused-arrested-with-22-40-quintal-ganja-smuggling-of-such-ganja-from-under-the-dust-of-luxury-car-and-cement-read-full-news/

किशोरी के घर से आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की सहायता ली गई। मामले में एक साल से पुलिस किशोरी की तलाश और आरोपी की धरपकड़ को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान पुलिस टीम कोरामंगलम बेंगलुरु पहुंची तो वहां पर आरोपी राहुल के 1609 मौली जागरण कांपलेक्स चंडीगढ़ में होने की जानकारी मिली।

https://samachardoot.in/2022/04/25/heavy-fire-in-truck-after-colliding-with-bike-two-friends-killed-in-accident-one-injured/

इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ में आरोपी के चुंगल से किशोरी का सकुशल बरामद कर लिया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर ऋषिकेश लाया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो ऐक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें