रायगढ़. रायगढ़ के कयाघाट मोहल्ले में बीते सालों से कार्यरत महिला स्व सहायता समूह लोक शक्ति का काम काज सरकार के आदेश के बाद बंद हो जाने से उनकी आजीविका पर बड़ा असर पड़ा है। पहले कभी अपने घर के कामकाज को निपटाने के बाद स्व सहायता समूह के जरिये रेडी टू इट बनाकर घरेलू आय में वृद्धि करने वाली सभी महिलाएं अब पूरी तरह बेरोजगार हो गई है।
https://samachardoot.in/2022/05/11/illegal-liquor-was-being-sold-fearlessly-then-suddenly-ranjit-guptas-team-reached-13-liters-of-liquor-confiscated-accused-reached-jail-read-full-news/
यह बात उस वक्त सामने आई जब जिले की समाजसेवी संस्था सहयोग टीम की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल इन महिलाओं के बीच पहुंची। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि 2011 से उनका काम काज अच्छा चल रहा था और समूह से जुडी सभी महिलाएं यहां से होनें वाली आय से घरेलू खर्च करने के लिए आर्थिक बोझ से बच जाती थी पर अपै्रल माह से सरकार द्वारा रेडी टू ईट की सप्लाई स्व सहायता समूह के जरिय सप्लाई को बंद किये जाने से इनका रोजगार छिन गया।
https://samachardoot.in/2022/05/11/and-when-the-mla-trapped-between-wild-elephants-the-main-road-was-jammed-for-hours-dial-112-and-the-forest-staff-reached-the-spot-after-this-read-full-news/
महिलाएं बताती है कि आटा पीसने की मशीन से लेकर पैकिंग तथा नापतौल मशीन के साथ-साथ अन्य सामान बैंक से लोन लेकर स्व सहायता समूह चला रहे थे और अब आर्थिक तंगी से जूझने के अलावा बैंक कर्ज से भी जूझ रहे हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/11/the-days-of-summer-are-not-far-away-monsoon-coming-earlier-this-year-know-from-when-it-will-rain/
स्व सहायता समूह की सचिव चित्रलेखा ने सहयोग टीम की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल को बताया कि अब वे पूरी तरह घर में बैठे हुईं हैं और अब वे काम काज के अभाव में बढती महंगाई के चलते खासी परेशान है।
https://samachardoot.in/2022/05/11/the-chital-was-crossing-the-road-then-came-in-the-grip-of-a-heavy-vehicle-died-on-the-spot-the-incident-happened-here-read-the-full-news/
सहयोग टीम की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल ने इन महिलाओं से बातचीत के बाद जल्द ही उनके लिए खुद का व्यवसाय चलाने की पहल के साथ-साथ घर में किसी के बीमार होनें पर आर्थिक बोझ से बचने के लिए सबके आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग की सहमति दी।
https://samachardoot.in/2022/05/11/the-effect-of-cyclonic-storm-asani-is-visible-in-chhattisgarh-there-is-a-possibility-of-thunder-and-lightning/
इतना ही नही जो बच्चा स्कूल में अपनी फीस या कापी किताब नही खरीद पाता उसके लिए सहयोग एवं महिलाओं को अन्य काम काज से जोड़ने के लिए उनकी बात सरकार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/11/dead-body-of-a-young-man-found-in-a-bloody-condition-in-the-field-murdered-by-unknown-people-by-stabbing-him-police-on-the-spot-read-full-news/
यह पहला अवसर था जब समाजसेवा से जुडी कोई महिला ऐसे मोहल्ले में पहुंची जहां गरीब तबके की महिलाएं अचानक खुद का व्यवसाय खो चुकी हैं और अब आर्थिक तंगी से जूझते हुए कुछ करने की ठज्ञन रही है। ऐसे में सहयोग टीम की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल ने उन्हें हर संभव मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें इस मुश्किल घडी से निकालने की शुरूआत की है।









