जांजगीर डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक किसान को पीट-पीट कर मार दिया गया। उसका शव शुक्रवार को गांव से करीब एक किमी दूर पड़ा मिला है। किसान एक दिन पहले गुरुवार को भैंस चराने के लिए निकला था।
https://samachardoot.in/2022/05/12/self-help-groups-used-to-run-by-taking-loan-from-the-bank-the-work-was-stopped-by-the-order-of-the-government-then-the-women-in-debt-the-cooperation-team-reached-as-a-ray-of-hope-read-full-new/
सूचना पर पहुंची पुलिस को शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। इसके बाद मौके पर एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
https://samachardoot.in/2022/05/12/inspector-general-of-police-raipur-range-o-p-pal-took-a-meeting-of-police-officers-gave-instructions-to-curb-crimes-like-theft-cyber-chit-fund-ganja-diamond-illicit-liquor-in-the-district/
जानकारी के मुताबिक, सोनादुला गांव निवासी किसान शैलेष खरे रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भैंस चराने के लिए खेत की ओर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा।
https://samachardoot.in/2022/05/12/was-robbing-a-minor-in-preparation-for-marriage-with-another-girl-on-the-report-of-the-victim-the-accused-was-arrested-by-the-police/
परजनों ने उसे काफी तलाश किया, पर कुछ पता नहीं चला। इस बीच शुक्रवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई तो गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ के नीचे उसका शव मिला।
https://samachardoot.in/2022/05/12/wild-boar-attacked-the-old-woman-who-went-to-the-forest-to-pluck-tendu-leaves-the-woman-died-during-treatment-read-the-full-news/
थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि किसान के शरीर पर चोट के निशान है। उसे घसीटा भी गया है। ग्रामीणों से शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
https://samachardoot.in/2022/05/12/he-used-to-execute-the-incidents-of-theft-in-a-very-clever-and-professional-way-the-accused-of-stealing-lakhs-of-rupees-by-breaking-the-lock-of-03-deserted-houses-arrested-one-still-read-full-news/
फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसमें मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आसपास के लोगों और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की दिशा तय होगी।









