रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर हर मामलों में सफलता अर्जित कर पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग ही छवि बना चुके हैं। साथ ही साथ लोगों को होनें वाली समस्याओं में त्वरित पहल कर उन्हें न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। इसी के तहत मनीष नागर के संवेदना से एक वृद्ध मां को उसके बेटी से मिलाने का नेक व मानवीय कार्य कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस की एक टीम रातो रात बिहार जाकर उसे वापस लेकर आई है।
वृद्ध महिला 21 मई की सुबह एसपी आफिस आकर एसपी अभिषेक मीना से मिलकर बताया कि उसकी बेटी को उसके ससुराल वाले काफी प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने बताया कि उसकी बेटी कॉल कर इसे बताया कि उसका पैर सूज गया है, पेट में दर्द है पर ससुराल वाले डॉक्टरी ईलाज न कराकर झाड़-फूंक कराये हैं और ठीक नहीं होने पर बेटी को ही दोष दिया जा रहा है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को लेने ससुराल गई थी जहां ससुरालवाले बुरा भला कहकर भगा दिये । वृद्ध महिला की बातें सुनकर एसपी श्री मीना द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को महिला का साथ लेकर उसकी बेटी को ससुराल से लाने एवं वैधानिक कार्यवाही का निर्देश दिये। वृद्ध महिला उसी दिन दोपहर में जाकर थाना प्रभारी कोतवाली से जाकर मिली।
थाना प्रभारी कोतवाली तत्काल चार पहिया वाहन की व्यवस्था कर महिला के साथ अपने स्टाफ को सड़क मार्ग से बिहार उसकी बेटी को लेने रवाना किया। 22 मई को कोतवाली पुलिस पीड़ित महिला को उसके ससुराल से उसके दो बच्चों के साथ रायगढ़ लेकर आये। टीआई मनीष नागर द्वारा महिला के ईलाज की व्यवस्था कराये। पीड़ित महिला द्वारा ईलाज के बाद ससुरालवालों पर कार्रवाई कराना बताई जिन्हें थाने से स्टाफ उनके घर छोड़कर आये। पीड़ित महिला का पूरा परिवार एसपी रायगढ़ व कोतवाली पुलिस को साधुवाद दिया जा रहा है।









