पहले नाबालिग का कराया धर्म परिवर्तन, फिर एक बच्चे की मां संग पढ़वाया निकाह, मौलाना समेत 5 हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर के काकादेव में हिन्दू नाबालिग किशोर का धर्म परिवर्तन कराकर एक बच्चे की मां मुस्लिम महिला से निकाह का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लड़के का रविवार को एक घर में धर्म परिवर्तन कराकर महिला के साथ निकाह कराया।

https://samachardoot.in/2022/05/24/you-will-get-justice-soon-in-this-police-station-because-the-command-is-in-the-hands-of-nagar-sahib-the-old-lady-pleaded-then-manish-nagars-team-left-bihar-overnight-read-the-full-news-to-know/

 

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया। किशोर की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही चार अन्य को हिरासत में लिया है।

https://samachardoot.in/2022/05/23/learned-from-youtube-to-convert-the-house-into-a-gas-chamber-was-planning-suicide-for-three-months-read-full-news/

लगभग 16 साल के लड़के की मां काकादेव थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची। मां ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसके बेटे को फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया गया। फिर मौलवी व मुस्लिम परिवार की मौजूदगी में एक महिला से उसका निकाह करा दिया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/23/fake-blood-given-with-25-hundred/

 

 

थाने पहुंचे बजरंगदल ने आरोप लगाया कि ओम चौराहा के पास रहने वाले किशोर को फुसला कर साजिश के तहत निकाह किया गया है। इस मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। देर रात तक बजरंग दल कार्यकर्ता थाने में इकट्ठा रहे।

https://samachardoot.in/2022/05/23/love-happened-on-the-phone-and-then-got-married-what-happened-in-4-months-that-read-full-news/

 

उन लोगों ने किशोर का धर्म परिवर्तन व निकाह कराते वीडियो भी पुलिस को दिखाया। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी का आरोप है कि किशोर को फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया गया है। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अधिकारियों को घटना बताई गई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें