रायगढ़। यूं तो आम जनता के बीच पुलिस के कई चेहरे सामने आते हैं जहां कहीं पुलिस के द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप हो या फिर अपराधियों को संरक्षण देने तक की शिकायत आम बात होती है। लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी ऐसे भी होते हैं जिनके सराहनीय कार्य से आम जन में पुलिस विभाग की छवि काफी अच्छी बन जाती है।
रायगढ़ शहर के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के सराहनीय कार्यो से जनता ही नही अपितु पूरा पुलिस विभाग आज की स्थिति में उन पर गर्व करने लगा है। आज एक बीमार महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर कोतवाल मनीष नागर एक बार फिर से रायगढ़ की जनता का दिल गए।
https://samachardoot.in/2022/08/05/accident-news-accident-happened-again-in-national-highway-3-youths-died-due-to-stumbling-of-trailer/
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद करते हुए कई बार मानवता का परिचय देते आए हैं। जिससे शहर की जनता उन्हें अब गरीबों का मसीहा भी कहने लगी है। आज एक बार फिर से मनीष नागर कुछ ऐसा कर गए जिसकी चर्चा आज सुबह से होनें लगी है।
https://samachardoot.in/2022/08/05/honey-trap-friendship-broke-out-on-social-media-called-me-alone-in-the-house-and-then-did-this-scandal-read-full-news/
दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि एक वृद्ध महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी। आज उसकी तबियत अधिक बिगड़ने की जानकारी जैसे ही नगर कोतवाल मनीष नागर को हुई वे बिना समय गंवाये मौके पर पहुंचे और उस वृद्ध महिला को मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर उपचार हेतु भर्ती कराया।
https://samachardoot.in/2022/08/05/breaking-news-woman-throws-4-year-old-girl-from-fourth-floor-shocking-incident-caught-on-cctv/
वृद्धा के तबियत में सुधार होनें के बाद उसने रोते हुए मनीष नागर से कहा कि उनकी एक आखरी इच्छा है कि वह अपने बिछड़े हुए भाई से एक बार मिलना चाहती है। जिसके बाद श्री नागर पूरी ताकत झोंकते हुए वृद्धा के बिछड़े हुए भाई को महज चार घंटों में ही ढूंढ निकालते हुए वृद्धा महिला तक अस्पताल पहुंचाया। वृद्धा महिला कई साल बाद अपने भाई को देख भावुक तो जरूर हुई मगर मनीष के इस सराहनीय पहल से वृद्धा के चेहरे पर काफी अर्से बाद मुस्कान लौट आई।









