ACCIDENT NEWS : राष्ट्रीय राजमार्ग में फिर हुआ हादसा, ट्रेलर की ठोकर से 3 युवकों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में सड़क दुर्घटनाओं का क्रम जारी है। इस मार्ग में 24 घंटे मौत का वारंट लेकर दौड़ती भारी वाहनों की ठोकर से लगातार बेगुनाहों के खून से सड़कें लाल हो रही है। इसी क्रम में आज दोपहर बरगढ़ के पास एक बार फिर से एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से चालक वाहन समेत फरार हो गया है।

https://samachardoot.in/2022/08/05/honey-trap-friendship-broke-out-on-social-media-called-me-alone-in-the-house-and-then-did-this-scandal-read-full-news/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरगस्ढ़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

https://samachardoot.in/2022/08/05/raigarh-news-terror-of-anti-social-elements-increased-as-soon-as-meena-bazar-started-alcoholics-stay-in-jamwada-throughout-the-night-people-feeling-insecure-questions-are-also-being-raised-on-police/

 

इस हृदयविदारक घटना में कोरबा जिले के बांधापाली गांव निवासी रूपसिंह 18 साल, रूपनारायण 14 साल एवं भुवनेश्वर राठिया की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/08/05/breaking-news-woman-throws-4-year-old-girl-from-fourth-floor-shocking-incident-caught-on-cctv/

घटना के बाद से आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया है। घटना के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी वाहन चालक की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें