श्रीमद् भागवत का आयोजन 28 अगस्त से खरसिया के टाउन हाल मैदान में, बड़ा भैणिया परिवार द्वारा आयोजित कथा ज्ञानयज्ञ की अमृत वर्षा करेगी व्यास पूज्य भागवतकथा वाचक देवी चित्रलेखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया के पावन धरा पर पितृमोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित ज्ञानीराम प्यारेलाल, चंदगीराम कंवरलाल, साधुराम रघबीरप्रसाद, गोपीराम लखीराम, मुंशीराम ताराचंद, बिहारीलाल दयाकिशन, छबिलाचंद पुरूषोत्तमदास परिवार खरसिया एवं ब्रजराजनगर, जमनीपाली, छाल, बिलासपुर, अंबिकापुर के बड़ा भैणिया परिवार द्वारा आयोजित कथा ज्ञानयज्ञ की अमृतवर्षा व्यास पूज्य भागवतकथा वाचक देवी चित्रलेखा जी श्रीमुख से टाउन हाल मैदान खरसिया के विषाल एवं भव्य वाटरपु्रफ पंडाल में दिनांक 28 अगस्त 2022 से श्रीमद् भागवत कथा की अमृतवर्षा दोपहर 3 बजे से रात्रि 7 बजे तक होगी।

 

बड़ा भैणिया परिवार के सतीश अग्रवाल ने यह भी बताया कि व्यास पूज्य भागवतकथा वाचक देवी चित्रलेखा जी 27 अगस्त 2022 को शाम को आगमन होगा। वही आयोजित उक्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ विश्राम एवं गयाश्री के समापन पश्चात 30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार को स्थानीय कन्या भवन परिसर खरसिया में भंडारा का भी आयोजन किया गया है, जो दोपहर 12.30 बजे प्रारंभ होगी। बड़ा भैणिया परिवार ने नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रो के धर्मप्रेमियों बंधुओं से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस संगीतमय भागवत कथा में शामिल हो अमृतमयी वाणी का श्रवण कर अपना जीवन धन्य करें।

 

विदित हो कि बड़ा भैणिया परिवार द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम मास के भाद्रपद में अर्थात 28 अगस्त 2022 रविवार से 04 सिंतबर दिन रविवार तक श्री मदभागवत भक्तियज्ञ का आयोजन स्थानीय टाउन हाल परिसर में किया है।

 

उक्त धार्मिक कथा के तहत प्रथम दिवस अर्थात 28 अगस्त 2022 को कलश शोभायात्रा सुबह 09 बजे श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार खरसिया से प्रारंभ होकर कथा परिसर पहुंचेगी। तत्पश्चात दोपहर में 3 बजे से देव पूजन महात्म्य कथा, कुंती स्तुति, 29 अगस्त 2022 दिन सोमवार को भगवान के 24 अवतार एवं व्यासजी नारद जी संवाद, 30 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को शुकदेव जी का आगमन, धु्रव चरित्र अजामिल एवं प्रहलाद कथा 31 अगस्त 2022 दिन बुधवार को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार रामजन्म एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव नंदोत्सव, 01 सिंतबर 2022 दिन गुरूवार को श्री कृष्ण बाल लीलायें, श्री गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 02 सिंतबर 22 दिन शुक्रवार को महारास लीला, मथुरा गमन, श्री कृष्ण रूकमणी विवाह, 03 सिंतबर 2022 दिन शनिवार को सुदामा चरित्र, भागवत विश्राम एवं विशेष कार्यक्रम के तहत फूलो की होली खेली जायेगी।

 

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 7 बजे तक होगा। इस दौरान ब्यास पीठ से भागवतकथा वाचक देवी चित्रलेखाजी श्री कृष्ण लीलाओं में सभी भक्तों को अपनी अमृतमयी वाणी से आप्लावित करेगी। अतः ऐसे देव दुर्लभ मानव जीवन की सार्थकता हेतु इस कथा का रस पान करने हेतु इस आध्यात्मिक भक्ति साधना में सपरिवार पधार कर पुण्य के भागी बने।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें