मां-बेटे की कुएं में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा में 22 वर्षीय महिला और दस माह के मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। मां-बेटे कुएं में किन हालातों में गिरे और उनकी मौत का कारण क्या है, इसका खुलासा नही हो सका।

 

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम मोतीपुरा में गांव के ओंकारसिंह के खेत स्थित कुएं में डूबने से 22 वर्षीय इंदिरा पत्नी राकेश तंवर और उसके दस वर्षीय बेटे कुश तंवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

महिला और उसका बच्चा कुएं में कैसे गिरा, इसका खुलासा नही हो सका। प्रकरण में संभवतः पारिवारिक विवाद होना बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें