Big Breaking News: बस और कार की हुई ज़ोरदार टक्कर, 2 दर्जन से भी अधिक यात्री हुए घायल, वाहन के परखच्चे उड़े…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा। इस वक़्त की बड़ी खबर सरगुजा जिले से आ रही है, जहां बस और कार में जोरदार भिंड़त होने की घटना में 2 दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम भफौली गंजास नाला के पास अंबिकापुर से डूमरडीह जा रही थी शिवा यात्री बस की एक कार के साथ आमने सामने भिड़ंत हो गई। अचानक घटी इस दुर्घटना के बाद दोनों ही वहां सड़क किनारे पलट गई।

 

इस दुर्घटना में जहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं इन दोनों वाहनों में सवार तकरीबन 2 दर्जन से भी अधिक घायल यात्रियों को पुलिस के द्वारा अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें