अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है महिलाओं की आबरू, किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी अस्पताल में भी महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। वैशाली सदर अस्पताल में सुरक्षागार्ड ने महिला मरीज से दुराचार किया तो अब राजधानी पटना के बड़े अस्पताल आईजीआईएमएस में 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई है। यह घटना सामने आने के बाद खलबली मच गई है।

 

किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता अपनी सहेली की मां की जांच रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंची थी। उसका आरोप है कि अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के बयान पर शास्त्रीनगर थाने में पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

 

बताया जाता है कि मूल रूप से मुंगेर की रहनेवाली है पीड़िता पटना के मीठापुर में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही है। पिछले कई महीनों से उसकी सहेली की मां का इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा है। इसी सिलसिले में 7 नवंबर की दोपहर दो बजे के करीब वो सहेली के साथ जांच रिपोर्ट लेने आई थी। जिस कमरे में जांच रिपोर्ट लेना था, किशोरी जब अंदर गई कंप्यूटर ऑपरेटर वहां बैठे हुए थे।

 

कंप्यूटर ऑपरेटर ने बहाने से पीड़िता की सहेली और दूसरे कर्मियों को कहीं और भेज दिया और किशोरी को कुर्सी पर बिठा कर उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। आरोपी ने कंप्यूटर ऑपरेटर ने कमरे का दरवाजा भी बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब सहेली वापस आई तो उसे उसे शक हुआ। जब जबरन दरवाजा खुलवाया गया, तब सहेली ने उसे घटना के बारे में सारी जानकारी दी।

 

इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा शास्त्रीनगर थाने में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भारी हंगामा भी मचा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस द्वारा इस मामले में यौन उत्पीड़न समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें