पति की मौत के बाद भांजे संग रहने लगी महिला, फिर हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ जिला कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपी महिला का भांजा है और दोनों ने कोर्ट में लव मैरिज की थी। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक आपसी विवाद के कारण सुखपाल ने कुलविंदर कौर की हत्या कर डाली। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 13 से अधिक मामले दर्ज हैं।

 

जी हाँ और इसी के साथ आरोपी ने अपने साथी की लाइसेंसी रिवाल्वर का वारदात के लिए उपयोग किया था। इस मामले में आईजी एसपीएस परमार ने बताया कि रिवाल्वर के मालिक को भी मामले में नामजद किया जाएगा। इस मामले में आईजी ने बताया कि महिला कुलविंदर कौर पति की मौत के बाद अपने भांजे सुखपाल सिंह के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी थी। उसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। हालाँकि कुछ समय बाद से ही दोनों में आपसी विवाद रहने लगा।

 

उसके बाद बीते शुक्रवार को कुलविंदर कौर किसी काम से बठिंडा आई हुई थी और कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी थी। वहीं इसी दौरान सुखपाल सिंह अपने एक साथी के साथ कुलविंदर के पास आया। दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद सुखपाल ने कुलविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे टी प्वाइंट मलोट रोड से रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें