रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला खनन व मनी लाॅड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी छापेमार कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार किये गए आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई सहित मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की खास अधिकारी सौम्या चैरसिया के अलावा अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और इनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है।
वर्तमान में सौम्या चैरसिया से पूछताछ जारी है। चूंकि ईडी ने उसे रिमांड पर लेकर अन्य कई जानकारी उगलवाने के लिये पूछताछ कर रही है। एक जानकारी के अनुसार अब छापामार कार्रवाई के दौरान मिले बड़े लेन देन व घोटाले के कागजातों की जांच के बाद ईडी की बड़ी कार्यवाही सौम्या चैरसिया की 21 प्रॉपर्टी,आईएएस समीर विश्नोई की पांच प्रापर्टी और सूर्यकांत तिवारी की 65 प्रापर्टी का किया अटैचमेंट।
152 करोड़ से अधिक की रकम को अटैचमेंट किया गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय Directorate of Enforcement ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में कोल ट्रांसपोर्टिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में लंबी तफ्तीश के बाद 152 करोड़ से ज्यादा की रकम को अटेचमेंट किया है। जिसका डिटेल्स प्रमुख तौर पर इस प्रकार से है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अटैचमेंट की गई संपत्ति में सुर्यकांत तिवारी की 65, सौम्या चैरसिया की 21 तथा निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की पांच प्रापटी इसमें शामिल है। जानकार सूत्र यह भी बताते हैं कि अन्य गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति की भी जांच जारी है। साथ ही साथ दो अन्य आईएएस अधिकारी से पूछताछ के बाद यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।









