आधी रात को पार्क में मिला अर्धनग्न शव, शाम को घर के बाहर खेलता पांच साल का मासूम हुआ था गायब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Desk News: आधी रात को पांच साल के एक मासूम का शव अर्धनग्न अवस्था में घर से कुछ दूर पार्क में मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बताया जा रहा है कि पांच साल का आयन सोमवार देर शाम को घर से बाहर खेल रहा था उसी दौरान उसे किसी ने चीज दिलाने के बहाने बरगलाया और बाहर की ओर ले गया। देर शाम तक भी जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। रात करीब 12 बजे उसका अर्धनग्न शव पार्क में पड़ा मिला। बच्चे के गले पर निशान मिले। उसके साथ कुकर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि कुकर्म करने में असफल होने पर ही उसकी गला दबाकर हत्या की गई है फिलहाल पुलिस इसी संदर्भ में जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। आयन आंगनबाड़ी केंद्र में जाता था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें